For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169964122
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: ऊर्जा राज्य मंत्री ने बीकानेर के बज्जू में किया फॉलोअप शिविर का निरीक्षण प्रशासन गांवों के संग अभियान सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम, - ऊर्जा राज्य मंत्री

Post Views 71

June 25, 2022

दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को राहत देने के लिए प्रशासन एक बार फिर गांवों में पहुंच रहा है। गत वर्ष आयोजित हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान की श्रृंखला में फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को बीकानेर के बज्जू पंचायत समिति मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शिविर आयोजित हुआ।

ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने इस शिविर का निरीक्षण किया। शिविर से संबंधित सभी विभागों के काउंटर पर पहुंचकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को उनके छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसके लिए प्रशासन को ग्रामीण के द्वार तक भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इस कार्यवाही से प्रार्थी को भी अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है तथा उच्च स्तर तक इसकी नियमित समीक्षा होती है। शिविर के दौरान 500 से अधिक परिवेदनाएं प्राप्त हुईं।


फॉलोअप शिविर के दौरान लोगों ने पेयजल, सिंचाई पानी, बिजली, भूमि आवंटन संबंधित परिवेदनाओं से जुड़े आवेदन किए, जिन पर ऊर्जा राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


अनेक योजनाओं का मिला लाभ, जारी किए पट्टे


शिविर के दौरान ऊर्जा मंत्री ने एक किसान को खातेदारी, एक विधवा और दो वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए। पालनहार योजना में 3 लाभर्थियों को लाभान्वित किया गया।  उपनिवेशन विभाग ने 12 इंतकाल दर्ज किए तथा एक खाते में नाम शुद्धिकरण किया। शिविर में स्वास्थ्य केंद्र बज्जू तेजपुरा का पट्टा जारी किया गया। ग्राम पंचायत राववाला की आबादी विस्तार हेतु 3 बीघा 13 बिस्वा भूमि आंवटन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिठड़िया को 3 बीघा भूमि का आंवटन, ग्राम भलूरी के लिए 4 बीघा 14 बिस्वा भूमि आरक्षित की गई। साथ ही 10 खातेदारी पट्टे, एक 15 एएए का खातेदारी पट्टा दिया गया। बज्जू खालसा में कचरा प्रबंधन हेतु दो बीघा जमीन आवंटित की गई। बज्जू तेजपुरा बागीनाड़ा में 26.30 बीघा भूमि आबादी भूमि आरक्षित की गई। उपनिवेशन विभाग ने राणासर हरिका में 25 बीघा भूमि आबादी विस्तार हेतु आवंटित की। इसके अलावा उपनिवेशन विभाग के नियम 1970 के तहत 55 लोगों को टीसी का पुख्ता आवंटन किया गया।


दस लाख की दुर्घटना बीमा का दिया चेक-


 ऊर्जा राज्य मंत्री ने मिठड़िया ग्राम सेवा सहकारिता समिति द्वारा दुर्घटना बीमा का 10 लाख रुपए का चेक मृतक जितेन्द्र सिंह की पत्नी संतोष कंवर को प्रदान किया। इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री ने तहसीलदार (राजस्व) को गोचर भूमि का सीमा ज्ञान करवाने व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बांगड़सर गोचर भूमि का सीमा ज्ञान तत्काल करने के निर्देश दिए। विशेष आवंटन से संबंधित व घरेलू विद्युत कनेक्शनों के आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में आपसी सहमति से खाता विभाजन, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र, राजस्व प्रतिलिपि से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved