Post Views 11
June 20, 2022
75 में आजादी के अमृत महोत्सव पर पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुष्कर के मेला मैदान स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ मोक्षराज और भारत स्वाभिमान राजस्थान के प्रांतीय प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया कि कि आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को सुबह साढ़े 6 बजे से 8 बजे तक पुष्कर के मेला मैदान स्टेडियम में योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित आमजन योग करेंगे।स्टेडियम में महिलाओं और पुरुषों की बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के 75 स्थानों पर योग महोत्सव में राजस्थान में पुष्कर के अलावा दो अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होगा।
सोमवार सुबह मेला मैदान हवन पूजन किया तो शाम को आस-पास के गांव में परिक्रमा लगाई गई।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved