Post Views 81
June 1, 2022
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को तलब किया है। 8 जून को उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी को 2 जून को बुलाया गया है, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए वक्त दिए जाने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी विदेश में हैं और उन्होंने पेशी के लिए दूसरी तारीख देने की मांग की गई है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम झुकेंगे नहीं और सामना करेंगे। उन्होंने कहा है कि सोनिया गाांधी खुद ईडी के दफ्तर जाएंगी और सभी सवालों के जवाब देेंगी। आपको बता दें कि इस केस को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved