For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169766657
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: ब्लॉक कांग्रेस के चुनावों को लेकर बीआरओ की मौजूदगी में बैठक के दौरान मचा हंगामा

Post Views 91

May 29, 2022

अलग-अलग गुटों में बटी कांग्रेस में बीआरओ के सामने उभरकर आई गुटबाजी

कांग्रेस ब्लॉक के चुनावों को लेकर कस्बे के खटीक समाज के मंदिर में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए गए बीआरओ मोतीलाल चंदेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान कांग्रेस की आपसी खींचतान एक बार फिर जगजाहिर हो गई । पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा ने बीआरओ को लिखित शिकायत देकर पूर्व विधायक और पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली पर गंभीर आरोप लगाए। 
साथ ही बीआरओ मोतीलाल को इस संबंध में लिखित शिकायत देकर ब्लॉक स्तर के चुनावों में पूर्व मंत्री और उनके पति द्वारा हस्तक्षेप कर ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर उसे स्वीकार नहीं करने का हवाला दिया । वहीं दूसरी ओर पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहां की कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र की जड़े आज भी मौजूद है । सभी को अपनी राय रखने का पूरा हक है। वहीं मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया के पति जगदीश कुर्डिया ने पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा के गुट पर पलटवार करते हुए कहा कि सन 2009 में मंजू कुर्डिया के चेयरमैन बनने के बाद से ही यह लोग बहिष्कार की राजनीति कर रहे हैं । ऐसे में जरूरत है कि पार्टी में सब साथ मिलकर आगे बढ़े । इस तमाम राजनीतिक खींचतान के बीच बीआरओ मोती लाल चंदेल ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सबकी राय ली गई है । कार्यकर्ताओं की राय पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने रखी जाएगी और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा । बहरहाल ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव की तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है पर चुनावों से पूर्व ही कांग्रेस के दोनों गुटों में आपसी खींचतान 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत नहीं माने जा रहे है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved