For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168336666
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: महिला जागृति मंच द्वारा छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क सलाहकार शिविर का आयोजन

Post Views 41

May 29, 2022

जन शिक्षण संस्थान पंचशील कॉलोनी में लगाए गए शिविर में विषय विशेषज्ञों ने दी केरियर संबंधित राय

महिला जागृति मंच पंचशील द्वारा छात्र छात्राओं को आगामी भविष्य में बेहतर कोर्स और प्लेसमेंट को लेकर आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए केरियर कंसलटेंट और निशुल्क सलाहकार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों ने शिविर में आए युवाओं को उनके विषय चयन सहित करियर को लेकर आ रही अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारियां देकर उनकी मदद की।
शिविर आयोजक पूजा तोलवानी ने बताया कि शिविर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुरेश सिंधी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा की जानकारी दी तो वही प्रशिक्षण और प्लेसमेंट ऑफिसर भगवंत यूनिवर्सिटी मयंक सक्सेना ने डिप्लोमा कोर्स और प्लेसमेंट की जानकारी दी सहायक महाप्रबंधक यूको बैंक नेनु काकानी ने समस्त बैंक कार्य, बैंक के एग्जाम की तैयारी हेतु जानकारी प्रदान की। एसोसिएट प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज रीना व्यास ने परिपेक्ष सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभाई तो वही एसोसिएट प्रोफेसर भगवंत यूनिवर्सिटी नीति मेहता ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बाद विषय के चयन और उपाधि हेतु जानकारी प्रदान की। शिविर में बड़ी संख्या में आए युवाओं ने विशेषज्ञों से सलाह लेकर अपने भविष्य की आगामी रणनीति तैयार की।
इस मौके पर मंच की सदस्य ज्योति काकानी, हर्षा लालवानी, कोमल खत्री, पूजा मनवाणी, रिचा मथानी, रितिका, रश्मि सेन, सोनी चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved