For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170165294
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: फुलेरा जंक्शन पर बने पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने के विरोध में लामबद्ध हुए व्यापारी

Post Views 81

May 27, 2022

व्यापारी मित्र संगठन के नेतृत्व में 1 घंटे अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख किया मौन विरोध प्रदर्शन

 फुलेरा जंक्शन के रेलवे स्टेशन के मध्य में स्थित पुराना फुट ओवर ब्रिज कस्बे के मुख्य बाजार को केंद्रीय विद्यालय,बालिका विद्यालय, गार्ड कॉलोनी,रेलवे कॉलोनी सहित कई गांवों को जोड़ने वाला फुलेरा जंक्शन की स्थापना के समय बने रेलवे फुट ओवरब्रिज को तोड़ने से रोकने व नवीन पुल इसी पुलिया के स्थान पर बनाने को लेकर स्थानीय व्यापारी मित्र संगठन के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रातः 8:00 से 9:00 तक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख रेलवे स्टेशन पर मोन विरोध प्रदर्शन किया । 

पुरानी रेलवे पुलिया को बचाने की मुहिम में व्यापारी सहित हर वर्ग हर सम्भव प्रयास कर रहा है। सभी की मांग है कि पुराने ब्रिज वाले स्थान पर ही नया ब्रिज बनाया जाए ताकि दोनों तरफ के लोगों को पूर्व की तरह सुविधा मिल सके। वर्तमान में जो नया ब्रिज बनाया जा रहा है वह काफी दूर स्टेशन के एक कोने पर है। जिससे लोगों को भारी परेशानी होने वाली है। चाहे वह यात्री हो चाहे दोनों और रहने वाली जनता। साथ ही ब्रिज के निर्माण से स्टेशन के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने वाला है। लिहाजा रेल प्रशासन इस मामले में सकारात्मकता दिखाते हुए संज्ञान ले और सभी के हित को देखते हुए पुराने स्थान पर ही नए ब्रिज का निर्माण कराएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved