For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169179778
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दो प्रांतों में किए हवाई हमले

Post Views 51

April 17, 2022

देर रात गिराए गए बम, 39 लोगों की गई जान

अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांतों के विभिन्न हिस्सों में पाकिस्तान ने शुक्रवार रात हवाई हमले किए। इसमें 39 लोगों की मौत होने की खबर है। स्थानीय अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है। खोस्त प्रांत के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने पेसा मिला और मीर सफर इलाकों में शुक्रवार रात बम गिराए। प्रांत के स्थानीय लोगों ने बताया कि स्पेरा जिले में हुए हवाई हमले में दो परिवारों के 33 सदस्यों की मौत हो गई। जबकि कुनार प्रांत के शाल्तान जिले के निवासियों ने कहा कि पाकिस्तान के हवाई हमले में पांच बच्चे और एक महिला की मौत हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बमबारी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को निशाना बनाया गया। यह आतंकी संगठन पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में सक्रिय है और 2007 से पाकिस्तान सरकार से संघर्ष कर रहा है।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में अफगान प्रभारी को समन कर गुरुवार को सीमा पार से हुए हमले पर विरोध जताया। अफगान सीमा सुरक्षा बल की ओर से भड़काऊ गतिविधियों में लगातार वृद्धि पर गंभीर आपत्ति जताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान इस तरह की सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं की निंदा करता है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved