For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170033262
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: बीमार बहन को ले जा रही एंबुलेंस के पीछे दौड़ी घोड़ी

Post Views 121

February 23, 2022

रोड पर इस तरह का नजारा देख हर कोई दंग था

एनिमल एड संस्थान की टीम को सूचना मिली कि हरिदास की नगरी में एक घोड़ी बीमार है। सूचना पर मौके पर पहुंची एनिमल एड संस्थान की टीम ने बीमार घोड़ी को रेस्क्यू कर एंबुलेंस में डाला और वह उसे अपने हॉस्पिटल लेकर रवाना हो गई लेकिन इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य घोड़ी भी एंबुलेंस के पीछे दौड़ने लगी। इस घोड़ी ने एंबुलेंस के पीछे दौड़ते-दौड़ते करीब 8 किलोमीटर का सफर तय किया और एनिमल एड के हॉस्पिटल पहुंच गई।  हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस चालक को इसकी भनक लगी तो उसने अपनी रफ्तार को कम कर दिया।  बताया जा रहा है कि दोनों घोड़ियां रिश्ते में बहने हैं। ऐसे में अपनी बहन के बीमार होने के बाद वह भी गुमसुम और उदार रहने लगी।  जब एम्बुलेंस में डाल कर बहन को वहां से ले जाया जा रहा था तो बहन भी एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ने लगी और हॉस्पिटल पहुंच गई।  बेजुमान जानवरो में एक बहन के प्रति दूसरी बहन के इस प्यार को देखने के बाद एनिमल एड संस्थान वालों ने दोनों घोड़ियों को अपने यहां रखा है, जहां स्वस्थ बहन अपनी बीमार बहन का ध्यान रख रही है।  वहीं, जब लोगों को इन दोनों बहनों के प्यार के बारे में पता चला तो हर कोई दंग रह गया।  इंसानी रिश्तों के बीच प्यार के ऐसे कई उदाहरण हैं, जो सदियों से लोगों के बीच मिसाल बने हुए हैं लेकिन क्या एक जानवर का दूसरे जानवर के प्रति प्यार भी मिसाल बन सकता है।  यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उदयपुर में कुछ ऐसा वाकिया देखने को मिला है, जो आम और खास के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved