For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169979027
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: कनपटी पर पिस्टल रखकर लूट, चाकू से ताबड़तोड़ वार

Post Views 11

February 19, 2022

पुलिस ने दो को पकड़ा

उदयपुर के हिरणमगरी थाना इलाके में गुरुवार रात बदमाशों ने दुकान और घर में घुसकर बंदूक और चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया।  बदमाश घर और दुकान से नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।  इस दौरान उन्होंने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गया। मामले में हिरणमगरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। दरअसल पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने राजसमंद दामोदरपुरा निवासी शंकरलाल पिता भेरुलाल के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। जयप्रकाश उर्फ प्रिंस पिता गणेश खोखावत और इंदिरा नगर बीड़ा निवासी रोहन पिता राजेश बाइक पर सवार होकर हिरणमगरी सेक्टर 5 में शंकरलाल की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने शराब के लिए शंकरलाल से पैसे की मांग की। मना करने पर बदमाशों ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर गल्ले से जबरन करीब ₹2500 निकाल लिए और धमकी देते हुए कहा कि अगर इसकी शिकायत किसी से की तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद शंकरलाल दुकान बंद कर गायत्री नगर स्थित अपने घर पर आ गया। रात करीब 11:30 बजे प्रिंस ने शंकरलाल को फोन किया और पैसे की मांग की। मना करने पर उसने धमकी देकर फोन काट दिया।  करीब 12:30 बजे प्रिंस अपने साथी के साथ शंकरलाल के घर पहुंच गया। प्रिंस ने शंकर के साथी सुरेश की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और एक अन्य साथी रोहन ने शंकरलाल ने उसके ऊपर चाकू से वार कर दिए जिससे वो घायल हो गया दोनों बदमाश 3000 की नकदी और मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से आरोपी जयप्रकाश उर्फ प्रिंस और रोहन को गिरफ्तार किया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved