For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170348872
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: दिनदहाड़े हुए अपहरण के मामले में 3 वकीलों को आरोपी बनाने पर उग्र हुए वकील

Post Views 101

February 17, 2022

नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले करण मेघवाल नाम के युवक का एक्सयूवी कार में सवार हो कर आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के उमरड़ा में सोमवार को दिनदहाड़े नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले करण मेघवाल नाम के युवक का एक्सयूवी कार में सवार हो कर आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।  आरोपियों ने करण के साथ जमकर मारपीट की और उसे उसे छोड़ दिया दिनदहाड़े हुए कॉलेज छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन वकीलों को आरोपी बनाया है।  इसी मामले को लेकर आज बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसने के प्रयास में हुई धक्का-मुक्की में कलेक्ट्रेट का एक छोटा गेट टूट गया।  वहीं, समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और वकीलों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एएसपी सिटी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।  पूरे मामले में जब हिरणमगरी थाना पुलिस ने करण से पूछताछ कर 10 आरोपियों को नामजद किया, जिसमें 3 वकील भी शामिल है।  पुलिस ने बताया कि करण का अपहरण करने के बाद बदमाश उसे बड़ी की तरफ लेकर गए थे और उसके साथ वहां जम कर मारपीट की।  पुलिस ने बताया कि इसके बाद अपहरण के मुख्य आरोपी ललित तेली ने करण को पेशे से वकील और अपने मौसा पृथ्वीराज तेली के हवाले कर दिया।  वहीं, पृथ्वीराज ने अपने दो अन्य वकील साथी ललित सेन और प्रेम कुमार के साथ मिलकर पीड़ित करण पर दबाव बनाकर उसे किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराने की रिपोर्ट एएसपी को देने के लिए मजबूर किया।  पुलिस पूछताछ में यह तथ्य सामने आने के बाद हिरणमगरी थाना पुलिस ने तीनों वकीलों को भी मामले में नामजद कर दिया।  पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा।  विरोध पर उतरे वकीलों ने न्यायालय परिसर से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारी वकीलों ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास किया।   वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।  इस दौरान हुई धक्का-मुक्की से कलेक्ट्रेट का एक छोटा गेट टूट गया।  हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को शांत किया।  वकीलों के प्रतिनिधि मंडल नेबार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरजा शंकर मेहता के नेतृत्व में एसपी सिटी अशोक मीणा से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।  प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने साफ कहा कि इस पूरे मामले में अधिवक्ता ने अपना काम किया है और किसी तरह का दबाव नहीं बनाया।  अगर पुलिस फिर भी उन्हें आरोपी बनाती है तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved