For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170295687
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

क़लमकार: औरतों को आज़ादी के लिये सबसे पहले हथियार उठाने की जगह गहने उतारने चाहिए

Post Views 2571

February 15, 2022

घुंघरू वाली पायल बजने वाले कंगन आवाज़ करते झुमके और सारे गहने

शायद
औरतों को इसलिये पहनाये गये
घुंघरू वाली पायल
बजने वाले कंगन
आवाज़ करते झुमके
और सारे गहने
कि नज़र रखी जा सके उनपर
बिना उन्हें देखे भी.
जैसे वो घर से बाहर तो नहीं चली गयी? 
जैसे वो घूँघट में भी गुस्से से गर्दन तो नहीं झटक रही? 
जैसे उसे आवाज़ दी जा सके उसकी घर में मौजूदगी पहचान कर
जैसे आदमी सुन कर उसके उठने की आवाज़ सो जाये देर तक
और जैसे सास अंदाजा लगा पाये रसोई में उसके काम का.

मुझे लगता है
औरतों को आज़ादी के लिये सबसे पहले
हथियार उठाने की जगह
गहने उतारने चाहिए.

• हंसराज आर्या


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved