For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174113213
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

उदयपुर न्यूज़: रियाज ही संगीत की साधना : डॉ.भूमिका

Post Views 111

February 8, 2022

शिल्पग्राम में संगीत कार्यशाला


उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर एवं संगीत मूर्ति पंडित जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच द्वारा पर दो दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन शिल्पग्राम में हुआ।

 कार्यशाला के आयोजक नरेंद्र ब्यावत ने बताया कि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय संगीत विभाग की सहायक आचार्य डॉ भूमिका द्विवेदी ने भेंडी बाजार घराने की गायकी की विशेष तकनीक का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। डॉ द्विवेदी ने कहा कि रियाज ही संगीत की साधना है। उन्होंने घराने का इतिहास बताते हुए कार्यशाला प्रशिक्षक के रूप में बंदिशों में लयकारी, खंडमेर, सरगम, लड़गुंथाव, आलापचारी जैसे विभिन्न तत्वों की जानकारी दी।

भूमिका ने भेंडी बाजार घराना गायकी पर शोध भी किया है, जो कि भेंडी बाजार गायकी पर संपूर्ण दृष्टिपात करते हुए देश का प्रथम हिंदीभाषी शोध है। कार्यशाला में कोटा से पंकज राव ने लय एवं विस्मय के आकाश पर जानकारी दी जिसमें कुल 25 प्रतिभागी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved