For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155925575
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अंदाजे बयां: करना अब होशियारी छोड़ ,

Post Views 11

February 23, 2021

आदत ये अख़बारी छोड़

करना अब होशियारी छोड़,

आदत ये अख़बारी छोड़।



कब कहता ख़ुद्दारी छोड़,

कहता हूँ गद्दारी छोड़।



नादानों से यारी छोड़,

अब ये मारा मारी छोड़।



इश्क़ की तू रफ़्तार बढ़ा,

जंग की तू तैयारी छोड़।



नफ़रत भी इक वायरस है,

लंबी है बीमारी छोड़।



अश्क़ बहा और हल्का हो,

करना दिल को भारी छोड़।



क़ुदरत से रिश्तों को निभा,

और ये दुनियादारी छोड़।



मत बाज़ार के पीछे भाग,

लेकिन मत हकदारी छोड़।



सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved