For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137053830
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित |  Ajmer Breaking News: संगठन की मजबूती के लिए जमीनी नेतृत्व की भूमिका अहम: अशोक गहलोत |  Ajmer Breaking News: विलक्षण प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन,520 विलक्षण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर | 

क़लमकार: हाड़ा रानी जी! जब तक आप शहर की नब्ज़ पर हाथ रख कर धड़कन गिनना शुरू करें.......

Post Views 51

February 21, 2021

......शातिर बदनाम गिरोह आपको अपनी तराज़ू में तोलने को बैठा है तैयार

हाड़ा रानी जी! जब तक आप शहर की नब्ज़ पर हाथ रख कर धड़कन गिनना शुरू करें.......



......शातिर बदनाम गिरोह आपको अपनी तराज़ू में तोलने को बैठा है तैयार



शहर के लुटेरों से बचें,वरना फिर गहलोती युग हो जाएगा शुरू



समय रहते बिना स्वार्थ आपको सलाह देता मेरा ये ब्लॉग



सुरेन्द्र चतुर्वेदी



नगर निगम अजमेर में शहर के कुछ कलंकित नेताओं द्वारा अपनी कारगुज़ारी और ख़ुद को पाप मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है । मेयर हाड़ा रानी को काढ़ा पिला कर उन्हें अपने वश में करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्थिति विकट हो इससे पहले ब्रज लता हाड़ा जी ने यदि ध्यान नहीं दिया तो बदनाम- गिरोह के ये लोग उन्हें पहले शुरुआती दौर में ही अपनी तराजू में तोल देंगे।




भाभी बृज लता हाड़ा को केंद्र में रखकर आज का यह अतिरिक्त सावधानी से लिखा ब्लॉग आपके समक्ष प्रस्तुत है !!



हरावल दस्ते की हाड़ा रानी जी! सबसे पहले तो मैं आपसे अपनी शायरी के ज़रिए, इशारे से मुखातिब होना चाहूंगा ।अर्ज़ किया है। मुलाहिज़ा फ़रमायें...



देखना संजय वही होगा ,


युद्ध का निर्णय वही होगा।


सामने होंगे सभी अपने ,


और फिर संशय वही होगा।


युद्ध से मत जी चुरा अर्जुन,


धर्म का परिचय वही होगा।


कौरवों पर मत भरोसा कर ,


क्योंकि हर अभिनय वही होगा


शक्ति का होगा उपासक जो,


सिर्फ अब निर्भय वही होगा।


....तो हाड़ा रानी साहिबा! आप मेरे इशारे को समझ गई होंगी! साफ़- साफ़ ही सुनना चाह रही हो तो आपको बता दूं कि शहर के खिलाड़ी किस्म के लोग आपको घेर कर अपना उल्लू सीधा करने के मूड में हैं, और मुझे पता नहीं आप पर क्यों इतना यकीन हो चला है कि आप अपनी ईमानदार छवि को बरकरार रखने के लिए इस बदनाम गिरोह के हत्थे नहीं चढ़ेंगी, बल्कि इनकी काली करतूतों को क़रारा जवाब देंगी।अब ये गिरोह भले ही आपकी पार्टी का ही क्यों न हो!!



जिस जागरूकता के साथ मेयर हाड़ा ने कार्यभार ग्रहण करते ही विभिन्न वार्डो का दौरा संबंधित पार्षद व निगम अधिकारियों को साथ लेकर किया, वो सभी के लिए चोंकाने वाला था। क्योंकि ऐसे क़यास लगाये जा रहे थे कि ब्रजलता हाड़ा को ना तो कोई राजनीतिक अनुभव है और ना ही कोई प्रशासनिक अनुभव।ऐसे में उनको अपनी उंगली पकड़ कर चलना सिखाया जा सकेगा।



निगम के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर उन्होंने सबको चौंका दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों व अधिकारियों को ये स्पष्ट संदेश दे दिए है कि पहले वाले गहलोती निगम और अब के हाड़ा रानी वाले निगम में बहुत अंतर है। किसी प्रकार की कोई शिथिलता उन्हें बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए ही उन्होंने सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को एक निश्चित समय पर विभाग में ही उपस्थित रहने के निर्देश तुरंत जारी कर दिए। आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसलिए सभी प्रमुख विभाग के कार्मिकों को एक ही जगह पर बैठाने की इच्छा भी जाहिर कर दी।



मैं मेयर साहिबा हाड़ा रानी जी को उनकी कार्यशैली के लिए बधाई देते हुए कहना चाहूंगा कि निगम के बाद अब वे पूरे शहर का दौरा करें और जो जो अवैध निर्माण निर्बाध रूप से पुराने बदनाम लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं उन पर कार्यवाही को अंजाम दें।जिससे व्यवस्था में शामिल कार्मिकों (गिरोह) पर लगाम कसी जा सके, साथ ही कार्यवाही होने से निगम का खजाना भी भरा जा सके।



मैं उनसे अजमेर की जनता की ओर से ये भी आग्रह करूँगा कि वे आनासागर झील पर लगातार हो रहे अत्याचार पर विशेष रूप से ध्यान दें।




मैं अपने कई ब्लॉगों में आनासागर की जद में हुए अतिक्रमणों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर चुका हूँ ,पर प्रशासन इतना नाकारा और निकृष्ट हो चुका है कि उसे किसी बात का कोई डर ही नही है। मैं आगाह कर देना चाहता हूँ कि मेरे ब्लॉगों के हवाले से बहुत सारे जागरूक लोग अब RTI लगाकर विभागों से जानकरिया जुटाने में लग गए हैं।



शहर की सबसे महत्वपूर्ण रोड गौरवपथ पर जो अवैध व्यावसायिक निर्माण मुख्य रूप से आम लोगो की आंखों की किरकिरी बने हुए हैं और जिन पर पूर्व लेडी सिंघम चिन्मयी गोपाल ने सख्त कार्यवाही करते हुए कई निर्माण सीज कर दिए थे।कई निर्माण पूर्णतः बन्द हो गए थे परंतु वो सभी बन्द निर्माण पुनः प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत चालू हो चुके हैं।




बदनाम गिरोह इस गौरवपथ की शान तो कम कर ही रहा है साथ ही निगम को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।



प्रशासनिक शिथिलता के बाद आपकी कार्यशैली को देखते हुए इस लाचार शहर को अब आपसे बहुत उम्मीदें हैं।



पूर्व कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्चित रहे मुद्दों पर भी पूरे शहर की निगाहें आप पर टिकी हुई हैं, जिसमें सबसे प्रमुख तो बहुचर्चित अवैध रूप से बने 13 व्यावसायिक निर्माणों की फ़ाइल है ।इनमें घोर अनियमितताएं हुई और जिसकी जांच अभी विचाराधीन है। यदि आप स्वयं इसमें निष्पक्षता रखें और अपने अधिकारियों को भी इन प्रकरणों की जांच मेरिट पर करने के लिए निर्देशित करें तो कई अधिकारियों की पोल खुल सकती है।



गौरवपथ पर ही NCC ऑफिस के सामने बेशकीमती सरकारी ज़मीन पर कब्जे की तैयारी अभी चल रही है। जिसे तुरंत रुकवाकर आप अतिक्रमियों के हौसले पस्त कर सकती हैं।



जी ब्लॉक मुख्य रोड पर ही बड़ा व्यावसायिक निर्माण अवैध रूप से कर लिया गया है, जिस पर भी कार्यवाही कर अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ सकती है।



बधिर विद्यालय के सामने सरकारी नाले को पाटकर निर्माण कर लिया गया है, जो ज़मीन इनकम टैक्स कॉलोनी के अंदर मानी जाती थी अब वो ही जमीन नाले को पाटकर मुख्य रोड पर आ गयी है।



हाड़ा रानी जी! ऐसे बहुत से अवैध निर्माण गौरवपथ पर चल रहे हैं। इन्हें रुकवाना तो आपकी प्राथमिकता होनी ही चाहिए परंतु ये निर्माण किस व्यवस्था के अंतगर्त निर्बाध रूप से चल रहे हैं उसकी भी जांच की जाकर संलिप्त कार्मिकों के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जानी चाहिए। इससे आपकी प्रशासनिक दक्षता सार्वजनिक होगी।



चौपाटी के पास हो रखे अवैध निर्माण जिनमें व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से आनासागर झील की सुंदरता बिगाड़ दी गयी है उनपर भी कार्यवाही कर झील की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है।



आराध्य देवनारायण मंदिर के पास झील में मिट्टी भरकर अवैध बस स्टैंड संचालित हो रखा है जिसे बन्द करवाकर और भरी गई मिट्टी को वापस निकलवाकर आनासागर की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है।



बदनाम गिरोह की साज़िश का शिकार हुए और अचानक ईमानदार हो गए पूर्व पार्षद चन्द्रेश सांखला द्वारा पिछले कार्यकाल की कई अनियमितताएं उजागर कर लिखित में शिकायतें दर्ज करवा रखी हैं। उन पर भी आपका व्यक्तिगत रुख वहुत मायने रखता है।



कुल मिलाकर अभी तो पूरा शहर आपकी कार्यशैली से प्रभावित हुआ है और भविष्य में भी आपसे इस इलायची बाई के शहर को स्मार्ट बनवाने के लिए बहुत सकारात्मक उम्मीद पाले हुए हैं।



तो चलिए निकल जाइए शहर के दौरे पर .......


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved