For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169877999
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

क़लमकार: ज़हर का घूँट पीकर चुप नहीं बैठेंगे सचिन पायलट

Post Views 51

February 19, 2021

कोट खावदा की महापंचायत में गहलोत के तोड़ेंगे कई भृम_


ज़हर का घूँट पीकर चुप नहीं बैठेंगे सचिन पायलट
कोट खावदा की महापंचायत में गहलोत के तोड़ेंगे कई भृम_
सभी जातियों के विधायक रहेंगे मंच पर मौज़ूद_
इस बार खटिया टूटेगी नहीं खटिया खड़ी होगी_
                            सुरेन्द्र चतुर्वेदी
              राहुल गांधी की अजमेर जिले में हुई यात्रा के दौरान गहलोत और डोटासरा के चिलगोजों ने जो सलूक सचिन पायलट के साथ किया ,उसका माकूल जवाब देने के लिए सचिन पायलट ने जयपुर के कोटखावदा में महापंचायत का नेतृत्व करने की योजना बना ली है।
               गहलोत समर्थक हमेशा से ही सचिन पायलट को गुर्जर नेता के रूप में प्रचारित और सिद्ध करते रहे हैं ।यही वजह है कि इस बार सचिन पायलट अपनी महासभा में सभी जातियों के विधायकों को मंच पर बैठा कर अपने आपको सर्वमान्य नेता सिद्ध करने की कोशिश करेंगे ।वे गुर्जरों के अलावा भी राज्य में अन्य जातियों के कर्णधार हैं यह बात बतौर सबूत वे महापंचायत में साबित करेंगे।
                        सचिन और गहलोत के बीच चल रही रस्सा कसी का प्रभाव राजस्थान में होने वाले उपचुनावों के परिणामों पर पड़ेगा ,इस बात में कोई दो राय नहीं।
                  इधर सचिन बड़ी ही चालाकी और दूरदर्शिता से गहलोत से उनकी दूरियों को सिरे से नकार कर चल रहे हैं। सचिन पायलट से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने गहलोत से उनकी दूरियों को सिरे से नकार दिया। कुशल और सुलझे हुए राजनेता की तरह उन्होंने कहा कि कोटखावदा में होने वाली महापंचायत में उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को भी आमंत्रित किया है।उनको लेकर वे अलग से कुछ नहीं सोचते।ये सोच भले ही नाटक का हिस्सा हो मगर वे बहुत चालाक हैं।जिसमे कोई दो राय नहीं।
                कोटखावदा किसानों की महापंचायत है जिसमें सभी जातियों के किसान और नेता आएंगे। सचिन पायलट मंच पर खाट टूटने को साजिश नहीं मानते ।दुर्भाग्यपूर्ण घटना मानते हैं ।भाषण देते समय उन्हें मंच से उतारने को भी सहज रूप से स्वीकार करते हैं ,मगर यह सिर्फ दिखावा है। ज़हर का घूंट पीकर सामान्य दिखने की चेष्टा ।
             असलियत तो यह है कि राहुल बाबा की राजस्थान यात्रा में उनके साथ जो व्यवहार किया गया उन्हें और उनके समर्थकों को ज़रा भी पसंद नहीं आया। इसी का जवाब होगा कोटखावदा की यह महापंचायत
                   इसमें गुर्जर नेता सचिन पायलट अपने साथ चार मीणा विधायक रमेश मीणा, मुरारी लाल मीणा, पी आर मीणा और हरीश मीणा को साथ रखकर राज्य की मीणा जाति का अपने आप को नेता सिद्ध करेंगे
               जाटों के भी वह सर्वमान्य नेता हैं इस को सिद्ध करने के लिए वे अपने मंच पर पांच जाट नेताओं की फौज़ साथ रखेंगे ।विधायक विश्वेंद्र सिंह, हेमाराम चौधरी, गजेंद्र ओला, मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया।
                    इस पंचायत में सचिन की जय जयकार करेंगे ब्राह्मण विधायक के रुप में राकेश पारीक ! ये तो उनके साथ हमेशा ही मौजूद रहते हैं।
                       गुर्जर समाज के जी आर खटाना और इंद्राज गुर्जर उनके कद को बढ़ाएंगे ।वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व विधायक सुरेश मोदी करेंगे।अनुसूचित जाति की तरफ से प्रकाश सोलंकी मौजूद रहेंगे ।राजपूत विधायक के रुप में दीपेंद्र सिंह शेखावत उनके साथ बने हुए हैं ।यह बात अलग है कि उनकी तबीयत इन दिनों ठीक नहीं और वे पंचायत में शायद ही आ पाएं।   
                   मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यदि कूटनीतिज्ञ होते तो कोटखावदा की महापंचायत में भाग लेकर सचिन की महापंचायत को कांग्रेस की महापंचायत बना सकते थे। मगर मुझे लगता नहीं कि वे ऐसा कर पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा में भी इतनी चतुराई नहीं कि वे इस कार्यक्रम को सचिन पायलट से छीन कर कांग्रेस की झोली में डाल दें ।
              सचिन पायलट भी जानते हैं कि गहलोत भाग लेने नहीं आएंगे और महापंचायत की कामयाबी का सेहरा उनके सर पर  ही बंधेगा। साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि वे सिर्फ गुर्जरों के ही नेता नहीं ।सभी वर्गों के किसान उनके नेतृत्व में विश्वास रखते हैं।
                   सचिन पायलट ने दौसा और बयाना में जिस तरह अपना शक्ति प्रदर्शन किया था उसी प्रकार इस बार भी राहुल और सोनिया गांधी को अपना क़द और ताक़त दिखाने के मूड में हैं।
           वे इस बात को भी सिद्ध करना चाहते हैं कि सत्ता में रहकर गहलोत और डोटासरा जितना पराक्रम दिखाना चाहें दिखा सकते हैं । उनकी तरह सत्ता से बाहर आकर कुछ नहीं कर सकते । वे ख़ुद को जनता के दिलों पर राज करने वाला नेता सिद्ध करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
            ....और यही वजह है कि गहलोत के चेहरे पर पसीने की बूंदें साफ नज़र आ रही हैं।वे उधर सत्ता की चौखट पर खड़े होकर सरकार चला रहे हैं ,इधर पायलट जनता की नब्ज पर हाथ रख कर अपनी समानांतर सत्ता की शुरुआत कर चुके हैं ।
                   राजस्थान में होने वाले उपचुनावों में सचिन पायलट अपनी मौजूदगी एक ताक़तवर नेता के रूप में करने जा रहे हैं ।
                      भाजपा में जिस तरह वसुंधरा सत्ता में आने के लिए छटपटा रही हैं वही छटपटाहट  सचिन में भी देखने को मिल रही है। दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी को संदेश दे रहे हैं कि उनके बिना उन्हें सत्ता में वापसी संभव नहीं।










#1573


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved