For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173437586
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वैशाली नगर में डीपी में लगी भीषण आग, करीब 15 मिनट तक होते रहे डीपी में धमाके, मची अफरा-तफरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 'रेल जन संवाद' अभियान शुरू; यात्रियों की समस्याओं और सुरक्षा पर दिया जा रहा है विशेष जोर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: म्यूल हंटर अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 14 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी साबिर आलम गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: डॉ. बुनकर ने रोबोटिक तकनीक द्वारा किया जटिल हायटस हर्निया का सफल ऑपरेशन | 

क़लमकार: अब कोरोना का महा विस्फोट क्या अजमेर से होगा

Post Views 51

February 12, 2021

गाँव की स्कूल में हुई रैंडम चैकिंग तो तीन बच्चे निकले पॉजिटिव

अब कोरोना का महा विस्फोट क्या अजमेर से होगा




गाँव की स्कूल में हुई रैंडम चैकिंग तो तीन बच्चे निकले पॉजिटिव





उर्स और राहुल की सभाओं में करें यही चेकिंग तो हज़ारों निकलेंगे मरीज़






कोरोना फिर इस साल को कर न दे बर्बाद, ..सोचे प्रशासन





सुरेन्द्र चतुर्वेदी




कोरोना से अजमेर ज़िले को बचाने के लिए मैंने अपने ब्लॉग के माध्यम से पूरे 10 माह जागरूकता- अभियान चलाया। इतने ब्लॉग्स लिखे कि लिम्का ग्रीन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज़ होने के मोड़ पर आ खड़ा हुआ ।बीच में राहत की खबरों के बीच मैंने कोरोना पर ज्यादा ना लिखने का फ़ैसला भी कर लिया, मगर दोस्तों!! अजमेर जिले में कोरोना का विस्फोट और पूरे देश में फिर से महा विस्फोट हो सकता है ।





कोरोना महा विस्फोट अजमेर जिले से फिर शुरू होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं।





राहुल गांधी की अजमेर यात्रा और ख्वाजा साहब के उर्स के हालात बता रहे हैं कि शीघ्र ही कोरोना का महा विस्फोट अजमेर से शुरू हो सकता है।






डब्ल्यू एच ओ की गाइडलाइन और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा दिलवाए जा रहे उपदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।मुंह पर मास्क नहीं ,दो ग़ज़ की दूरी नहीं , समय समय पर हाथ धोते रहने के निर्देशों की पालना भी नहीं ! वैक्सीन लगवाने की लोग न तो ज़रूरत महसूस कर रहे हैं ना सरकार की पहुँच ही उन तक बन पाई है! स्थितियां बेहद गंभीर हैं। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं! मगर अजमेर में चारों तरफ ढिलाई ही ढिलाई नज़र आ रही है।






इधर स्कूल खुल चुके हैं। अजमेर जिले के ब्यावर रोड स्थित छोटे छोटे गाँव लीडी और लामाना गांव के स्कूलों में रैंडम यानी अचानक जांच हुई। तीन विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए ।ये कल की ही बात है।





अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन छोटी सी इन स्कूलों के विद्यार्थियों के पॉजिटिव आने पर इतना घबराया हुआ है मगर अजमेर शहर में हज़ारों जायरीन आने के बावज़ूद उन पर नज़र नहीं रख रहा।





स्टेशन रोड पर हज़ारों लोग बिना मास्क के घूमते नज़र आ रहे हैं। दिल्ली गेट ,नया बाजार, चूड़ी बाजार, गंज, दरगाह बाजार के आसपास का इलाका कोरोना की चैन जोड़ने में सबसे आगे हैं। लोग एक दूसरे से चिपक कर चल रहे हैं। धक्का मुक्की का माहौल बना हुआ है।





जिला प्रशासन को समझ में नहीं आ रहा कि इन्हें कोरोना से कैसे बचाया जाए






पुलिस महकमे का यह हाल है कि विभाग के लोग भीड़ में जाने से घबरा रहे हैं। सुना है पुलिस कप्तान की तबीयत भी ख़राब है। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचाए! .... मगर विभाग के लोगों की जान जोखिम में है और उसे बचाए जाने की ज़रूरत भी महसूस की जानी चाहिए।






जिला प्रशासन ने उर्स से पूर्व जो दिशा निर्देश जारी किए थे, उनमें से एक का पालन भी नहीं हो रहा। मैं समझदार लोगों की बात नहीं कर रहा मगर जियारत के लिए आने वाले 80% लोग चाहे वे किसी भी संप्रदाय के हों, बिना मास्क लगाए, बिना निर्देशित दूरी रखे, एक दूसरे को धकेल रहे हैं ।किसी का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो रहा ।






दिल्ली में जमातियों द्वारा कोरोना काल में जो तहलका मचाया गया ,वह याद कीजिए और फिर अजमेर के उर्स की तुलना उससे कीजिए।





जिला प्रशासन को यहां मैं बता दूं कि कोरोना अभी गया नहीं है। सिर्फ़ कम हुआ है। उसके हालातों को देखते हुए मेरा दावा है कि यदि पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई, सख़्ती लागू नहीं की गई तो अकेला अजमेर देश को ले बैठेगा।





कोरोना पीड़ित अजमेर से लौटे तो देशभर में हाहाकार मच जाएगा। लोग जमातियों को भूल जाएंगे ।





इधर आज से कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है। देश व्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में रैली का आयोजन किया जा रहा है ।ट्रैक्टर पर स्टेज बनेगा।ट्रैक्टर्स पर किसान रैली में भाग लेंगे।





रूपनगढ़ के एक पत्रकार मित्र ने बताया कि यहां भी लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे। आयोजक और मंत्री लोग बिना मास्क के स्वच्छंद घूम रहे हैं। प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, खेल मंत्री अशोक चांदना, रामलाल जाट, धर्मेंद्र राठौड़ व अन्य कई दिग्गज नेता ताबीज़ की तरह मास्क गले में लटका कर व्यवस्थाएं कर रहे हैं।





अचानक 2 स्कूलों को चुनकर की गई रेंडम चेकिंग में ही 3 विद्यार्थी पॉजिटिव निकल आए। ज़रा सोचिए कि यदि उर्स और राहुल गांधी की सभा में रेण्डम चेकिंग की जाए तो परिणाम क्या हो सकते हैं 





जिला प्रशासन मेरी बात को हल्के में ले रहा हो तो, मैं उसको बता दूँ कि रेंडम चेकिंग किए जाने पर सैकड़ों नहीं हज़ारों लोग पॉजिटिव पाए जाएंगे।





भीड़ में चिपट कर चल रहे ये कोरोना धारक कितनों को वायरस का प्रसाद बांटेंगे ?कितनों के संपर्क में आएगे ? इसका अंदाजा जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित लगा सकते हैं ।सीएमएचओ लगा सकते हैं।






हो सकता है मेरा आज का ब्लॉग पढ़ कर लोग मुझे कोरोना से डरा हुआ पत्रकार कह दे। मगर दोस्तों !! खाल में रहना ही ठीक होगा! कोरोना हमारा पिछला पूरा एक साल जिंदगी से ख़ारिज़ कर चुका है ।यदि फिर से कोरोना लौटा तो यह नया साल जिसे आप पटरी पर आता देख रहे हैं, ये भी तबाह हो जाएगा।





मेरी बात शायद आपको आज समझ में नहीं आए मगर उर्स जाने के बाद मैं फिर आपसे बात करूंगा ।तब पूछूंगा कि मैं कितना डरा हुआ था और अब आप कितना डरे हुए हो


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved