For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143777872
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ क्षेत्र को दिलाई बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्र के छोटे अस्पतालों में लगेंगे 18 वाटर कूलर |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने लोहरवाडा के ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन |  Ajmer Breaking News: कडैल में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगातें: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: अजमेर का हो रहा समग्र विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीसांगन थाना पुलिस की कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: 800 साल पुरानी ‘हाईदौस’ परंपरा से गूंजा अंदरकोट, बारिश के बीच नंगी तलवारों से साकार हुआ कर्बला का मंजर |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने ब्यावर रोड फल सब्जी मंडी एवं अनाज मंडी का किया निरीक्षण, |  Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है | 

अंदाजे बयां: पाँव की पायल,हमीं न थे

Post Views 21

December 28, 2020

आँख का काजल,हमीं न थे

पाँव की पायल,हमीं न थे,

आँख का काजल,हमीं न थे।



कैसे कहीं बरस जाते,

काले बादल,हमीं न थे।



पूज लिए जाते शायद,

लेकिन पीपल, हमीं न थे।



कैसे मिल जाती ख़ुशबू,

जबकि सन्दल ,हमीं न थे।



अपने यक़ीनन थे वो तो,

लेकिन बेकल,हमीं न थे।



जिसमें तपस्या हो पाती,

ऐसे जंगल,हमीं न थे।



हो जाएं ख़ुद से भी दूर,

इतने पागल ,हमीं न थे।



सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved