For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146921127
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: एमडीएस यूनिवर्सिटी रिश्वत मामले में गिरफ्तार दलाल रणजीत चौधरी को किया अदालत में पेश,,

Post Views 11

September 15, 2020

न्यायालय के आदेश पर एसीबी ने लिया 15 दिन के जे सी रिमांड पर

एमडीएस यूनिवर्सिटी रिश्वत मामले में गिरफ्तार दलाल रणजीत चौधरी को किया अदालत में पेश

न्यायालय के आदेश पर एसीबी ने लिया 15 दिन के जे सी  रिमांड पर

एमडीएस यूनिवर्सिटी रिश्वत मामले में आरोपी कुलपति आर पी सिंह के दलाल रणजीत चौधरी को आज एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने रणजीत चौधरी को 15 दिन का जी सी  रिमांड पर एसीबी के सुपुर्द कर दिया। जांच अधिकारी  ने बताया आरोपी से और पूछताछ की जानी है। जिसमें टेक्निकल डाटा और रिकॉर्ड के आधार पर जो डाटा मिला है उसका मिलान किया जाना है। साथ ही यह भी पता चला है कि कई कॉलेजो के साथ चैट के माध्यम से जो बातचीत की गई थी उसका भी साक्ष्य उपलब्ध है। इसी तरह नियमों के विरुद्ध जाकर जो कार्य किए गए उसकी भी जांच की जानी है। फिलहाल ज्यादा जानकारी मीडिया को देने से इनकार करते हुए जांच अधिकारी हिमांशु ने बताया कि अनुसंधान जारी है। जैसे-जैसे जानकारी आएगी मीडिया को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 40 से 42 पत्रावली मिली हैं जिन्हें सुरक्षित एमडीएस यूनिवर्सिटी में रखवाया गया है। इनमें भी आरोपियों की संदिग्धता नजर आ रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved