For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146983359
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: रेल और रेल कारखानों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी संगठन हुए लामबंद

Post Views 11

September 15, 2020

14 से 19 सितंबर तक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन करेगी विरोध प्रदर्शन

रेल और रेल कारखानों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी संगठन हुए लामबंद

14 से 19 सितंबर तक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन करेगी विरोध प्रदर्शन

भारतीय रेल और रेल कारखानों को निजी करण की तरफ धकेलने के विरोध में अब विभिन्न कर्मचारी संगठन लामबंद होने लगे हैं। इसी कड़ी में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन द्वारा 14 से 19 सितंबर तक पूरे सप्ताह रेलवे की समस्त इकाइयों में जन जागरण किया जा रहा है। यूनियन के जोनल अध्यक्ष भूपेंद्र भटनागर ने बताया कि केंद्र सरकार रेलवे को बेचने की तैयारी में है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारी संगठन मिलकर इसका विरोध करेंगे और किसी भी हद तक जाना पड़े तो जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज इसी कड़ी में लोको कारखाने के बाहर गेट मीटिंग कर रेल कर्मचारियों को केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जानकारी दी गई है। ताकि सभी लोग मिलकर इस निजी करण का विरोध कर सकें। उन्होंने बताया कि रेलवे को घाटे में दिखाकर उसे प्राइवेटाइज किया जा रहा है इस दौरान रेलवे की दशा और दिशा दोनों बिगड़ने वाली है। जिस तरह से भारत सरकार ने भारतीय उपक्रम बीएसएनएल को बर्बाद किया उसी तरह रेलवे को भी बर्बाद करने जा रही है। यह आम जनता के साथ समस्त रेल कर्मचारियों के साथ धोखा होगा क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार अपने कुछ चहेते धनकुबेरों के हाथ में रेलवे को सौंपने की तैयारी में है। इस मौके पर रेल कर्मचारियों और यूनियन के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved