For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119376780
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: जलदाय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

Post Views 21

September 15, 2020

जलदाय विभाग को आवश्यक सेवाओं से मुक्त करने पर जताया विरोध

जलदाय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

जलदाय विभाग को आवश्यक सेवाओं से मुक्त करने पर जताया विरोध

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत से संबद्ध राजस्थान पीएचइडी तकनीकी कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को जलदाय कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र स्वरूप माथुर ने बताया कि जलदाय कर्मचारियों ने कोरोना काल मे लगा तार जल वितरण की व्यवस्थाओं को संभाले रखा। कहीं भी यह कार्य प्रभावित नहीं होने दिया गया। बावजूद इसके राज्य सरकार ने पीएचईडी को इमरजेंसी सेवाओं में शामिल नहीं किया जबकि जल वितरण भी आवश्यक सेवाओं में आता है। यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। जिसका समस्त कर्मचारी संगठन विरोध करते हैं।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष में अभी भी राज्य कर्मचारियों के मासिक वेतन में से 1 दिन के वेतन की कटौती की जा रही है जिसे लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश है। जिसे यथाशीघ्र बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो जलदाय कर्मचारी आंदोलन पर उतारू होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved