Post Views 61
September 15, 2020
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सको के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता संवाद को किया गया लाइव
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कोविड-19 जागरूकता संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया इस जागरूकता संवाद का तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा देश के ख्यातनाम चिकित्सकों से कोविड-19 के प्रति जागरुकता को लेकर ली गई राय को शामिल किया गया। साथ ही कोरोना में सावधानियों को लेकर भी तमाम वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी अपनी राय दी। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोविड-19 अभी देश में तेजी से विस्तार कर रहा है। जिसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को सचेत और सावधान रखने के लिए कोविड-19 के प्रति जागरूक किया है। वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस बारे में अपनी अपनी राय दी है। वीडियो कांफ्रेंस में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव सहित देश के ख्यातनाम चिकित्सक मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved