For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155799174
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: अमृत योजना के 83 करोड़ के ठेके में हुआ 8 करोड रुपए का घोटाला।

Post Views 11

September 14, 2020

जांच समिति ने सही पाए आरोप, तत्कालीन निगम अधिकारियों पर हो कार्यवाही

अमृत योजना के 83 करोड़ के ठेके में हुआ 8 करोड रुपए का घोटाला।  

जांच समिति ने सही पाए आरोप, तत्कालीन निगम अधिकारियों पर हो कार्यवाही

सोमवार को पूर्व बार अध्यक्ष व कांग्रेस के पीसीसी सचिव रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश टंडन ने एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि सीवरेज परियोजना के लिए बनाई गई अमृत योजना के 83 करोड़ के ठेके में 8 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा सीवरेज योजना के अंतर्गत जो लाइन डालने का काम हुआ वह पूरी निष्ठा के साथ नहीं किया गया। कई इलाकों में तो लाइन डाली ही नहीं गई जबकि पेपर में लाइन डालना दिखाया गया। उन्होंने बताया की दरगाह और गड्डी मालियान जैसे इलाकों में 5 किलोमीटर तक कि सीवरेज लाइन डालनी थी लेकिन सिर्फ 80 मीटर ही लाइन डाली गई ।जिसे पथरीली और मिट्टी वाली जगह बता कर छोड़ दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और संभागीय आयुक्त से की थी। इसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें लेखा अधिकारी सीपी शर्मा कोषाधिकारी नेहा शर्मा और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सत्तार खान के साथ ही पीडब्ल्यूडी के एडिशनल चीफ इंजीनियर पी एल बेरवा को शामिल किया गया। जिन्होंने निष्पक्ष जांच के बाद पाया कि 8 करोड रुपए का अतिरिक्त भुगतान निगम के तत्कालीन आयुक्त द्वारा ठेकेदार को किया गया है। उन्होंने बताया कि उस वक्त आयुक्त पद पर हिमांशु गुप्ता और चिन्मयी गोपाल थे इसलिए इनके खिलाफ एसीबी में केस दर्ज किया जाए और दोनों अधिकारियों के वेतन से इस घोटाले की राशि को वसूल किया जाए। वही टंडन ने आरोप लगाया है कि सीएमओ में बैठे एक उच्च अधिकारी द्वारा इन अधिकारियों को बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। जबकि जांच कमेटी ने अपनी निष्पक्ष जांच मुख्यमंत्री और सम्भागीय आयुक्त को सौंप दी है। लिहाजा इनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved