For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167669093
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: नौसेना के पूर्व अधिकारी पर मुंबई में शिवसेना द्वारा हमला करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने दिया कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

Post Views 21

September 14, 2020

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 2 दिन तक करेंगे रामायण पाठ

नौसेना के पूर्व अधिकारी पर मुंबई में शिवसेना द्वारा हमला करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने दिया कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 2 दिन तक करेंगे रामायण पाठ

पूर्व सैन्य अधिकारी नायक रेखराज फौजी ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी 75 वर्षीय मदन शर्मा पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कथित राजनीतिक पार्टी के गुंडों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।  रेखराज फौजी ने बताया कि जहां इस वक्त भारत चीन सीमा पर भारतीय सेना युद्ध की तैयारी में मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त तथाकथित शिवसेना के गुंडों ने एक पूर्व रिटायर्ड सेना अधिकारी पर सिर्फ इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल दी थी। जिसके बाद कुछ शिवसैनिकों ने उनके घर में घुसकर उनकी आंख फोड़ दी और शरीर को जख्मी कर दिया। इस घटना की देशभर के 20 लाख भूतपूर्व सैनिक निंदा करते हैं।इसलिए ऐसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के खिलाफ राष्ट्रपति कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि कल विजय स्मारक पर तो परसों ग़ांधी भवन पर रामायण पाठ कर शिवसेना को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved