For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156027489
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: पुलिस मित्र टीम पुष्कर ने 3 छात्रों का नाग पहाड़ी से किया रेस्क्यू,

Post Views 21

September 14, 2020

पहुंचाया सुरक्षित रूप से परिजनों तक

पुलिस मित्र टीम पुष्कर ने 3 छात्रों का नाग पहाड़ी से किया रेस्क्यू,  

पहुंचाया सुरक्षित रूप से परिजनों तक

पुलिस मित्र टीम पुष्कर लगातार सामाजिक सरोकार के कार्य करते हुए आमजन समेत जानवरों तक अपने निशुल्क और निस्वार्थ सेवाकार्यो के कारण बेहद लोकप्रिय हो चुके हैं टीम के जांबाज रेस्क्यूएर्स द्वारा लगातार बेजुबान जानवरों को जीवन बचाने के साथ साथ  आमजन को भी सुरक्षित किया जा रहा है। 
इसी कड़ी में आज एक बार फिर पुलिस मित्र टीम पुष्कर के इंचार्ज अमित भट्ट को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि नाग पहाड़ी पर तीन लड़के जिनकी उम्र करीब 18 से 21 वर्ष है घूमने गये व  घूमने के दौरान रास्ता भटक जाने की वजह से गुम हो गए 
फोन पर सूचना प्राप्त होते ही थाना अधिकारी  राजेश मीणा से निर्देश प्राप्त कर  पुलिस मित्र टीम के रेस्क्यूएर्स  तुरंत पुष्कर घाटी सांझी छत पर पहुंचे परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नंबर पर छात्रों से बातचीत की , 
फोन पर बातचीत में तीनों छात्र बेहद डरे हुए थे। वह बेहद प्यासे भी थे। जिन्हें पुलिस मित्र टीम द्वारा विश्वास दिलाया गया कि उन्हें जल्द ही रेस्क्यू करके सुरक्षित रूप से उनके परिजनों तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके साथ ही टीम इंचार्ज अमित भट्ट ने उन्हें बताया कि वह अपने आसपास पगडंडी ढूंढने की कोशिश करें क्योंकि पहाड़ी रास्ते पर एकमात्र पगडंडी के द्वारा ही आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं । 
 पुलिस मित्र टीम के रेस्क्यूएर्स इंचार्ज अमित भट्ट के साथ अजय नाथ व मुकेश सेन ने तुरंत पहाड़ी पर चढ़ाई करके उनका सर्च अभियान किया वह करीब 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन करके उन्हें सुरक्षित रूप से नौसर की ओर उतारा गया।
छात्रों के नाम पीयूष सिंघल, यश आचार्य व नमन माथुर है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved