For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155827158
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में कोरोना के 103201 केस: पहले 50 हजार केस 158 दिन में सामने आए थे

Post Views 11

September 14, 2020

फिर 37 दिन में पार हुआ 1 लाख का आंकड़ा; आज 793 संक्रमित मिले

राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 793 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 147, जयपुर में 145, कोटा में 64, अलवर में 54, अजमेर में 52, बीकानेर में 32, हनुमानगढ़ में 31, भीलवाड़ा में 30, उदयपुर में 28, नागौर में 23, सवाई माधोपुर, पाली और बांसवाड़ा में 22-22, झालावाड़ में 17, बूंदी में 16, चित्तौड़गढ़ में 14, चूरू में 11, गंगानगर में 10, सिरोही और झुंझुनू में 7-7, टोंक, राजसमंद, जालौर और बारां में 6-6, भरतपुर में 5, धौलपुर और,डूंगरपुर में 4-4, जैसलमेर में 2 संक्रमित मिले।

जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 103201 पहुंच गया। वहीं, 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें अजमेर, बीकानेर और जयपुर में 2-2, करौली में 1 की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 1243 पहुंच गया।

प्रदेश में यूं बढ़ा कोरोना

राजस्थान में 3 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके 95 दिन बाद 5 जून को मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची थी। फिर 30 दिन बाद यानी 5 जुलाई को राज्य में मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची। इसके 15 दिन बाद 20 जुलाई को 30 संक्रमितों की संख्या 30 हजार हो गई। वहीं, अब महज 10 दिन में 30 जुलाई को मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई है। 9 दिन बाद 8 अगस्त को 50 हजार के पार पहुंच गई है। जो 16 अगस्त को 60 हजार के पार पहुंच गया। 7 दिन बाद 23 अगस्त को 70 हजार के पार पहुंच गया। जो फिर 7 दिन बाद 30 अगस्त को 80 हजार के पार पहुंचा। जो 7 दिन बाद 6 सितंबर को 90 हजार पर पहुंच गया। अब 6 दिन में ही 12 सितंबर को 1 लाख के पार हो गया। आंकड़ों से साफ है कि जहां कोरोना के पहले 50 हजार पॉजिटिव केस 158 दिन में सामने आए थे। वहीं नए 50 हजार केस मात्र 37 दिन में सामने आए हैं।

राज्य में जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां अब तक 15202 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद जयपुर में 15134, अलवर में 9069 केस सामने आए हैं। इसी तरह, अजमेर में 5318, बांसवाड़ा में 892, बारां में 1014, बाड़मेर में 2495, भरतपुर में 3933, भीलवाड़ा में 2577, बीकानेर में 5249, बूंदी में 970, चित्तौड़गढ़ में 1281, चूरू में 1262, दौसा में 702, धौलपुर में 2540, डूंगरपुर में 1307, गंगानगर में 939, हनुमानगढ़ में 597, जैसलमेर में 532, जालौर में 1499, झालावाड़ में 2110, झुंझुनूं में 1266, करौली में 696, कोटा में 7584, नागौर में 2867, पाली में 4610, प्रतापगढ़ में 619, राजसमंद में 1474, सवाई माधोपुर में 701, सीकर में 3166, सिरोही में 1544, टोंक में 827, उदयपुर में 2860 केस सामने आ चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1243 मरीजों की मौत

  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 1243 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 296 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 117, कोटा में 87, बीकानेर में 90, भरतपुर में 73, अजमेर में 84, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 33, धौलपुर में 22 और सिरोही में 15 मरीजों की जान गई है।
  • वहीं, अलवर में 31, सीकर में 24, बाड़मेर में 23, ​राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 16, भीलवाड़ा में 15, बारां में 13, डूंगरपुर में 12, गंगानगर में 8, जालौर में 13, ​करौली में 8, टोंक में 13, चित्तौड़गढ़ में 10, दौसा में 8, झुंझुनूं​ में 6 और प्रतापगढ़ में 7, चूरू में 7, बांसवाड़ा में 7, सिरोही में 12, झालावाड़ में 6, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
  • राज्य में अब तक 25.99 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 99036 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 81970 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 80603 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 15859 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9593 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved