For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167690632
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर के बाजार रात साढ़े 7 बजे के बाद बंद हो जाएंगे, ताकि कोरोना की चेन टूट सके, व्यापार महासंघ ने प्रशासन को भेजा प्रस्ताव

Post Views 51

September 14, 2020

सांगानेर की दुकानें कल से 7 बजे तक बंद होंगी

सभी बाजार सोमवार से रात साढ़े 7 बजे तक बंद हो जाएंगे। व्यापारी प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक नहीं खोलेंगे ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। जयपुर व्यापार महासंघ समेत सभी व्यापारिक संगठनों की रविवार को तीन घंटे चली वीडियो कांफ्रेंसिंग की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया है। व्यापारिक संगठनों का यह प्रस्ताव पुलिस कमिश्नर व कलेक्टर को भेज दिया गया है। व्यापारियों की वीसी में करीब 45 बाजारों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

परकोटे के छोटे बड़े 32 बाजारों व पुरोहितजी का कटला समेत 25 हजार दुकानें को 7.30 बजे तक बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है। यही नहीं बाहरी बाजारों में राजापार्क, वैशाली नगर, गोपालपुरा, टोंक रोड, मानसरोवर, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, खातीपुरा रोड, सोडाला व सांगानेर समेत अन्य सभी बाजारों की करीब 1.20 लाख दुकानें शामिल हैं।

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए व्यापारी एकजुट हैं तथा अपने प्रतिष्ठान साढ़े सात बजे बाद बंद किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। इस संबंध में जयपुर जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को भी पत्र भेजा जाएगा।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved