For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147045051
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: दुनिया में एक ही दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा मामले, इजराइल ने देश में दोबारा 3 हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया; अब तक 2.91 करोड़ केस

Post Views 51

September 14, 2020

दुनिया में अब तक 9.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2.10 करोड़ लोग रिकवर

कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 91 लाख 80 हजार 905 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 28 हजार 265 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 10 लाख 26 हजार 766 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दुनिया भर में एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 7 हजार 930 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा मामले भारत से सामने आए। दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर ब्राजील रहा। पिछली बार सबसे ज्यादा मामले 6 सितंबर को सामने आए थे। उस दिन संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 6 हजार 857 रहा था।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार दोबारा तीन हफ्ते के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यह लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा। इसके साथ ही इजराइल देशभर में दोबारा लॉकडाउन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस दौरान लोगों को अपने घर से 500 मीटर के दायरे में ही रहना होगा। हालांकि, वे सीमित समय के लिए काम पर जा सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved