For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167583438
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: निदेशालय द्वारा जारी आदेश से शिक्षक संघ प्रगतिशील में हर्ष

Post Views 31

September 14, 2020

अधिकांश कर्मचारी/अधिकारियों को राहत की सांस


निदेशालय द्वारा जारी आदेश से शिक्षक संघ प्रगतिशील में हर्ष
अधिकांश कर्मचारी/अधिकारियों को राहत की सांस
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान शिक्षा विभाग के निदेशालय बीकानेर द्वारा 11 सितंबर 2020 को जारी आदेश के तहत विभागीय जांच प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई के जारी आदेश का राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ अजमेर स्वागत करता है। इस कार्यवाही को प्रारम्भ करने हेतु डिफेंस काउन्सलर जेपी अग्निहोत्री तथा निदेशालय के प्रयास की सराहना करता है। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश महामंत्री विष्णु कुमार तेली ने विज्ञप्ति जारी कर सुझाव दिया है कि निदेशालय द्वारा जारी व्यक्तिगत सुनवाई की सूची में संबंधित अधिकारी/कार्मिक के नाम के आगे उनसे संबंधित विभागीय जांच प्रकरण जिस तारीख से या जिस सत्र से शिकायत के आधार पर प्रकरण शुरू हुआ है उसका उल्लेख अगर निदेशालय करता है तो वस्तु स्थिति से यह पता चलता कि प्रकरण कितने साल पुराना है तथा वह पदोन्नति एंव सेवानिवृति काल को कैसे प्रभावित करता है। शिक्षा निदेशालय बीकानेर के द्वारा जारी आदेश पर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के अजमेर जिला अध्यक्ष श्री रामधन जाट, संयुक्त कर्मचारी महासंघ अजमेर के जिला अध्यक्ष विनोद रत्नू, शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश प्रवक्ता श्री विक्रांत वैष्णव, रामगोपाल धाकड, शिशुपाल मीणा, केकडी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश डसानिया, राधेश्याम पारीक, गोपाल वैष्णव तथा महेन्द्र कुमार सैन, भागचंद जैन, सतीश पुरोहित, धर्मराज मीणा एवं अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved