For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119376644
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: ब्यावर को जिला बनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को एकता दिखानी चाहिए

Post Views 11

September 14, 2020

आसींद विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर ब्यावर जिला बनाने की मांग की


ब्यावर को जिला बनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को एकता दिखानी चाहिए
आसींद विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर ब्यावर जिला बनाने की मांग की 
विधायक रावत का धरना पांचवे दिन भी जारी 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर को जिला बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर विधायक शंकरसिंह रावत के नेतृत्व में चल रहा धरना पांचवा दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर धरने में आसींद विधायक जबरसिंह सांखला ने अपनी उपस्थिति देकर धरने को समर्थन दिया एवं और ब्यावर को जिला बनाने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अति शीघ्र ब्यावर को जिला बनाने की मांग की । विधायक जबरसिंह सांखला ने धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बीजेपी विधायकों के क्षेत्र में बिल्कुल भी विकास नहीं करा रही है। जो बीजेपी के कार्यकाल में विकास कार्य स्वीकृत हुए उनको भी बजट रोककर बंद करा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक रावत द्वारा ब्यावर को जिला बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर जो धरना दिया जा रहा है। उसमें मेरा भी पुरजोर रुप से समर्थन है, और ब्यावर को जिला बनाने की हमारी भी मांग है। ब्यावर प्रदेश का सबसे बड़ा उपखंड होने के साथ-साथ जिला बनाने के लिए आवश्यक सारी योग्यता रखता है। इसलिए ब्यावर को जिला बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्यावर को जिले का हक दिलाने के सभी राजनीतिक पार्टियों को एक होकर एकता दिखानी चाहिए। ताकि सरकार को झुकना पडे। धरने को संबोधित करते हुए विधायक रावत कहा कि ब्यावर को जिले का हक दिलाने के लिए प्रदेश सरकार मजबूर कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी चिकित्सा सेवाओं में पिछडती जा रही है अस्पताल में डॉक्टर नहीं है इसके कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है ।कोरोना के मरीजों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है और उनको आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। मरीजो को भगवान भरोसे छोड दिया है।  धरने को सभापति नरेश कनौजिया, उपसभापति रिकब चंद खटोड, जवाजा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान प्रभुसिंह पवार, पूर्व महामंत्री सुभाष राठी, पूर्व जिला मंत्री मुरली तिलोकानी, पूर्व पार्षद ईश्वर तंवर आदि लोगों ने संबोधित किया। आज के धरने में विधायक रावत के साथ नीलकंठ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, 24 गांव का कानूजा अध्यक्ष लाडूसिंह, सुरेंद्र सिंह  काबरा, मदन सिंह रामपुरा,  राम सिंह फतेहगढ़ सल्ला, मोहन लाल प्रजापति चरण सिंह आदि लोग बैठे। धरने में भाजपा नेता तुलसी रंग वाला, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश कटारिया, पुर्व सभापति जयसिंह राजपुरोहित, कन्हैया लाल कुमावत, रामपाल सिंह किशनपुरा, बाबू सिंह अमरपुरा, पार्षद गोपाल सिंह रावत,जय सिंह कड़ीवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष पदम सिंह सुहावा, एससी मोर्चा  मुकेश गोयर, मनीष मेहता, राकेश सिंह चौहान, किसान नेता बाबू सिंह कालिंजर, पार्षद कुलदीप बोहरा, संजय बाकोलिया राधेश्याम प्रजापत, संपत राज जांगिड़, संजय करेल, सूरज मेघवंशी, पार्षद पिंकी कुमावत,  धर्मचंद खोकर, रामेश्वर गहलोत पार्षद मुन्नी देवी, भूपेंद्र जीत भोजक, वीरेंद्र सिंह राठौड़ सुरेश फौजी, शंकर यादव, दलपत सिंह राजपुरोहित, अशोक दासवाणी, ओमप्रकाश जांगिड़,प्रकाश सिंह तेजा चौक, किशोर सांवरिया, अजय चन्देल, विक्रम प्रजापत, पार्षद सुरेंद्र सोनी,करण सोलिवाल, अनिल भंसाली,रमेश सिंह, वीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।   


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved