For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168483029
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में 14 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा का सफल आयोजन

Post Views 41

September 13, 2020

कोरोना गाइड लाइन के साथ सोशल डिस्टनसिंग का रखा ध्यान

अजमेर में 14 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा का सफल आयोजन कोरोना गाइड लाइन के साथ सोशल डिस्टनसिंग का रखा ध्यान, सुरक्षा के किए गए पुख्ता प्रबंध केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश भर में आज नीट परीक्षाओं का आयोजन किया गया। अजमेर में नीट परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिनमें दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। अजमेर में 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देकर लौट आए परीक्षार्थियों ने बताया कि नीति का प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन नहीं था 180 प्रश्नों में 45 प्रश्न फिजिक्स के और 45 केमिस्ट्री के और 90 बायोलॉजी के थे जिन्हें तय समय में आसानी से हल कर लिया गया उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका सिलेक्शन हो पाएगा अब परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अलग-अलग बिठाया गया इससे पूर्व सभी के हाथ से टाइप किए गए परीक्षा में ड्रेस कोड का भी पूरा पालन किया गया जो लोग आभूषण पहने हुए थे उनके आभूषण बाहर ही उतरवा लिए गए।गौरतलब है कि एन टी ए की ओर से आयोजित परीक्षा में ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया था। सभी परीक्षार्थियों को 11 बजे से अलग अलग ग्रुप में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। साथ ही कोरोना गाइड लाइन की पूरी पालना करने के बाद ही परीक्षार्थीयो को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved