For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167643267
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: छह माह बाद दयोदया जबलपुर अजमेर एक्सप्रेस फिर हुई शुरू

Post Views 61

September 13, 2020

अजमेर रेलवे स्टेशन से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए यात्रियों को किया गया रवाना

छह माह बाद दयोदया जबलपुर अजमेर एक्सप्रेस फिर हुई शुरू

अजमेर रेलवे स्टेशन से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए यात्रियों को किया गया रवाना

कोरोना महामारी के बीच धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी के तहत भारतीय रेलवे ने देश भर में 80 नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। देशभर में संचालित इन ट्रेनों में अजमेर से जबलपुर के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन रविवार को अजमेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी गई कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही रेलवे की ओर से इस स्पेशल ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू किया गया था। जबलपुर अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शनिवार को जबलपुर से प्रारंभ की गई। ये ट्रेन हर रोज रात 9:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2:20 पर अजमेर पहुंचेगी वहीं अजमेर से यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:25 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:35 पर जबलपुर पहुंचेगी। छह माह बाद अजमेर से जबलपुर के लिए जाने वाली इस दयोदय एक्सप्रेस में यात्रा कर रही जायरीन ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी है कि यह ट्रेन वापस से शुरू हुई है। इससे अब अजमेर दरगाह जियारत के लिए आने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। ट्रेन रवाना होने से पहले स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved