For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167566755
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राष्ट्रीय न्यूज़: गृह मंत्री फिर एम्स में भर्ती:एम्स ने कहा- पोस्ट कोविड केयर के बाद शाह को पूरे मेडिकल चेकअप की सलाह दी गई थी

Post Views 51

September 13, 2020

संसद सत्र से पहले उनका एक-दो दिन चेकअप होगा

गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार देर रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया। एम्स ने रविवार को बयान जारी किया कि शाह को संसद के मानसून सत्र से पहले उन्हें पूरे मेडिकल चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। एक-दो दिन तक यह चेकअप चलेगा। 30 अगस्त को कोविड संक्रमण से उबरने के दौरान जब उन्हें डिस्चार्ज किया गया था, तभी यह सलाह दी गई थी।

इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि शाह को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 55 साल के शाह को 30 अगस्त को पोस्ट कोविड केयर के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें पोस्ट कोविड केयर के लिए 18 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था।

उस वक्त भी शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की शिकायत थी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुआई में उनका इलाज चला था। हालांकि, एम्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved