For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168025693
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: मेडिकल कॉलेजों में एडमीशन के लिए आज करीब 15 लाख स्टूडेंट्स देंगे NEET

Post Views 11

September 13, 2020

एग्जाम से एक दिन पहले तमिलनाडु में 3 छात्रों ने खुदकुशी की

देशभर में आज मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) होगी। परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों के बैठने की उम्मीद है। लेकिन, परीक्षा से पहले शनिवार को ही तमिलनाडु में खुदकुशी के तीन मामले सामने आए हैं। इसके बाद NEET का विरोध शुरू हो गया है। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एग्जाम सेंटर्स की संख्या 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दी गई है। हर रूम में अब केवल 12 कैंडिडेट ही परीक्षा देंगे, पहले यह संख्या 24 थी। कोरोना के चलते यह परीक्षा पहले ही दो बार टाली जा चुकी है। पहले यह एग्जाम 3 मई को होने थे, फिर इसे 26 जुलाई के लिए टाला गया और अब ये परीक्षा आज यानी 13 सितंबर को हो रही है।

नीट से पहले ही शनिवार को तमिलनाडु में 3 छात्रों ने खुदकुशी कर ली। धर्मपुरी, मदुरई और नमक्कल में एक लड़की और दो लड़कों ने खुदकुशी कर ली। इनकी उम्र 19 से 21 साल के बीच है। नमक्कल में मोतीलाल ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह पहले दो बार NEET दे चुका था।

मदुरई में सब इंस्पेक्टर की बेटी ज्योतिश्री दुर्गा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार को उसके मेडिकल इंट्रेंस को लेकर बहुत उम्मीदें थीं, पर लड़की परीक्षा को लेकर डरी हुई थी। धर्मपुरी में खुदकुशी करने वाले आदित्य ने पिछले साल नीट दी थी, लेकिन वह क्लियर नहीं कर पाया था। तब से ही वह इस साल परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था।

तमिलनाडु में खुदकुशी की घटनाओं के बाद एक बार फिर से नीट का विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध किया गया। नीट में असफल होने पर तमिलनाडु में खुदकुशी का पहला मामला 2017 में सामने आया था। तब अरैयालुर में अनीता नाम की लड़की ने नीट क्लियर ना कर पाने पर खुदकुशी कर ली थी।

NEET के लिए एसओपी

  • सोशल डिस्टेंसिंग के लिए छह फीट दूरी रखनी होगी। कैंडिडेट्स 3 लेयर वाले मॉस्क और ग्लब्स पहनेंगे।
  • कोरोना पॉजिटिव ना होने का एफिडेविट देना होगा। एंट्री से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
  • बुखार, सर्दी, खांसी वाले छात्र या किसी अन्य कर्मी को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • स्टूडेंट एक-दूसरे से पेन या पेंसिल नहीं ले सकेंगे। घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगाकर लाना होगा।

ड्रेस कोड

  • स्टूडेंट्स को जींस, सलवार सूट, कुर्ता, लंबी स्कर्ट, पतलून, टी-शर्ट, शर्ट पहनने की इजाजत दी गई है।
  • फुल स्लीव शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े नहीं पहन सकते हैं।
  • जूते नहीं पहन सकते, खुले पैर की सैंडल या चप्पल पहनना होगा। ज्वेलरी पहनने की इजाजत नहीं है।
  • केवल धर्म से जुड़ी चुनिंदा ज्वेलरी पहनने की इजाजत है।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved