For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119375623
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: एकेएच की लापरवाही से मेरे पिता की जान सांसत में:-बुरड

Post Views 11

September 13, 2020

संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर अति. कलेक्टर, एसडीओ श्वेता चौहान व पीएमओ से की शिकायत


एकेएच की लापरवाही से मेरे पिता की जान सांसत में:-बुरड
संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर अति. कलेक्टर, एसडीओ श्वेता चौहान व पीएमओ से की शिकायत
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजकीय अमृतकौर अस्पताल ब्यावर में कोविड वार्ड बना यमराज बताते हुए अनियमितता का आरोप लगाया। एडवोकेट व आम आदमी पार्टी के नेता नीलेश बुरड ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को शिकायत कर अस्पताल की लापरवाही को उजागर किया। एडवोकेड बुरड ने बताया कि मेरे पिताजी को निमोनिया हो गया था।  10 सितंबर को एकेएच के सीसीयु में भर्ती करवाया था। 12 सितंबर सुबह तक एकदम ठीक थे।  शनिवार सुबह उनकी कोविड पॉजेटिव की रिपोर्ट आई। तब उन्हें वहाँ अस्पताल में ही कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। जिसके इंचार्ज डॉ. विवेक भटनागर है। जिनकी कोविड को लेकर पहले भी बहुत शिकायते सुनी थी कि ये हर मरीज को सीरियस बताकर डरा धमका कर रेफर की बोलते है। इसी कारण पूरा कोविड वार्ड खाली पडा है। सारे मरीज बडे शहरों में धक्के खाने को मजबूर हो रहे है। प्रश्न यह है कि ब्यावर में रोज इतने मरीज आ रहे तो ब्यावर का हॉस्पिटल का कोविड वार्ड पूरा खाली कैसे पडा है ? जब हमने ब्यावर मे इलाज करने की बात कही तो डॉ साहब को अच्छा नही लगा, और मेरे पिताजी जो अच्छे खासे थे। उन्हें यूरिन में नली लगा दी गई। फिर एतराज पर आनन फानन में नली हटा दी। उसके बाद बाथरूम में यूरिन करने पर खून ही खून निकला। मेरे पिताजी हार्ट के मरीज है उन्हें 3 स्टेन्ट भी लगे है। ऐसे में मेरे पिताजी की जान पर बन आई है। डॉक्टर के उक्त कृत्य से मेरे पिताजी की हालत बहुत खराब हो गई है। मैंने संभागीय आयुक्त आरुषि मालिक, कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अति कलेक्टर कैलाश, एसडीओ श्वेता चौहान व पीएमओ को फोन पर और लिखित में अवगत कराया। जिसपर प्रशासन हरकत में आया।  लेकिन मेरे पिता की हालत ठीक नही है। मेने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से  मेरे पिताजी को कुछ हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। अत: इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अस्पताल स्टॉफ कपर कार्यवाही की जावें।  

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved