For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119376685
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: पुखराज उर्फ कोलिस हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Post Views 341

September 13, 2020

गौरतलब है कि पूर्व में पुखराज द्वारा नरेंद्र सिंह के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की गई थी

पुखराज उर्फ कोलिस हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सदर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा द्वारा जारी कार्यवाही के दौरान पुखराज उर्फ कोलिस हत्याकांड में सहयोगी रहे दूसरे आरोपी नुन्द्री मेन्द्रातान निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ रावण राज पुत्र पूनम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पूर्व में पुखराज द्वारा नरेंद्र सिंह के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की गई थी और वीडियो भी बनाया गया था। उस वीडियो को उसने अपनी हेंकडी दिखाने और नरेंद्र सिंह को नीचा दिखाने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित वाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इस बात से दोनों के बीच दुश्मनी और ज्यादा गहरी हो गई थी। उधर दूसरी और जब उसे जानकारी मिली की विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी पुखराज के प्रति अपने मन में गहरी दुश्मनी और दादा के साथ हुए बेइज्जती का बदला लेना चाहता है। नरेंद्र सिंह ने उसे अपने साथ रखना शुरू कर दिया। घटनाक्रम के दिन भी वो अपने दोस्तों के साथ किसी जन्मदिन की पार्टी में जमकर बीयर पीने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र सिंह ने नाबालिग बालक को मानसिक तौर पर हत्या करने के लिए षड्यंत्र रचते हुए तैयार कर लिया था। देर रात्रि घटनाक्रम को अंजाम तक पहुंचाने के बाद प्रयुक्त हथियार भी नरेंद्र सिंह उर्फ रावण राज को सौप दिया था। इस सम्पूर्ण प्रकरण में पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक माणकचंद और बाबूलाल के अलावा कांस्टेबल शेर सिंह, मोहित, देशराज, गोपीराम, बलवीर, रामाकिशन, राजूराम, भगवान सिंह, भवानी सिंह आदि थे।   


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved