For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167668250
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: नासा को चाहिए चांद की मिट्‌टी: जल्द निकालेगी टेंडर

Post Views 11

September 12, 2020

इस ग्लोबल टेंडर में धरती के किसी भी कोने से रिसर्च करने वाली कंपनियां भाग ले सकती हैं

नासा चांद की मिट्टी, चट्टान और कुछ अन्य खनिज खरीदना चाहता है। इसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी को कुछ कंपनियों की तलाश है जो चांद पर माइनिंग कर सकें। जल्द ही नासा इसके लिए टेंडर निकालने जा रहा है। इस ग्लोबल टेंडर में धरती के किसी भी कोने से रिसर्च करने वाली कंपनियां भाग ले सकती हैं। इस मुहिम के जरिए नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) आकाशगंगा संबंधी अपनी लालसा को कानून रूप देना चाहता है। मिशन के लिए चयनित कंपनी को मून ट्रिप का खर्च खुद वहन करना है। वहां से मिट्‌टी या चट्‌टानों के नमूने एकत्र करना है। नासा अपने इस प्रयास के जरिए चांद पर खनन को लेकर कानून तौर पर एक दृष्टांत प्रस्तुत करना चाहता है, ताकि वह भविष्य में वह चंद्रमा की सत से बर्फ, हीलियम व अन्य खनिज पदार्थों के खनन के लिए अधिकार मिल जाए। दूसरी ओर नासा भविष्य के स्पेस मिशन के लिए स्थानीय मटीरियल का इस्तेमाल करना चाहता है। नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्राइडेनस्टीन ने कहा कि चांद पर खनन मुहिम के लिए अभी पैसा तय नहीं किया गया है, लेकिन प्रतिस्पर्धा के आधार पर इसे बाद में फाइनल किया जाएगा। चांद पर माइनिंग के लिए नासा के प्रस्तावित टेंडर में तकरीबन छह कंपनियां दावेदार हो सकती हैं। इसमें कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कोर्पोरेशन और एस्ट्रोबायोटिक्स टेक्नोलॉजी शामिल हैं। चांद की जमीन पर कार्गो या एस्ट्रोनॉट्स को उतारने को लेकर ये कंपनियां पहले ही नासा का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुकी हैं। दरअसल, यूनाइटेड नेशंस आउटर स्पेस ट्रीटी ऑफ 1967 के अंतर्गत अंतरिक्ष में गतिविधियां नियंत्रित की जाती हैं। इसके तहत कोई भी देश सैन्य या न्यूक्लियर मकसद से अंतरिक्ष में कोई भी गतिविधि नहीं कर सकता है। स्पेस किसी भी हिस्से में किसी भी देश की संप्रभुता नहीं है। शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ही स्पेस मिशन की अनुमति होती है। हालांकि ट्रीटी में स्पेस माइनिग संबंधी जिक्र नहीं है। वहीं, नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्राइडेनस्टीन का कहना है कि अब समय आ गया है कि स्पेस के संसाधनों के खनन और व्यापार के लिए रेग्युलेटरी बननी चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved