Post Views 11
September 11, 2020
बीती रात पृथ्वीराज मार्ग स्थित लोढ़ा धर्मशाला के बाहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो शव पड़ा होने की सूचना सदर कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।
लोढ़ा धर्मशाला में दुकान चलाने वाले निलेश गहलोत ने बताया कि रात को उनकी दुकान के बाहर मृतक अधिक शराब पीकर पड़ा हुआ था इसके बाद उन्होंने उसकी हालत नाजुक देख कर 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन पहले तो 108 एंबुलेंस कर्मियों ने फोन नहीं उठाया उसके बाद फोन उठाकर जल्दी आने को कहा। लेकिन रात 8:30 बजे तक वे नहीं आए। इसके बाद वे दुकान बढ़ा कर चले गए। उसके बाद ही इस व्यक्ति की मौत हुई है। निलेश का कहना है कि यदि एंबुलेंस सही वक्त पर आ जाती तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम नरेंद्र गुंजल है जो पिछले कई वर्षों से कोरियर का काम करता था। लेकिन अत्यधिक शराब पीने के चलते उसकी मौत हो गई है। मृतक के परिजन जिनका नाम राजेंद्र गुंजल है को फोन किया गया लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहे। आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।