For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167690783
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: चंद्रवरदाई नगर ए ब्लॉक में समस्याओं की भरमार

Post Views 101

September 11, 2020

क्षेत्रवासियों ने एडीए सचिव को सौंपा ज्ञापन

चंद्रवरदाई नगर ए ब्लॉक में समस्याओं की भरमार

क्षेत्रवासियों ने एडीए सचिव को सौंपा ज्ञापन

चंद्रवरदाई नगर ए ब्लॉक विकास समिति से आए क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपकर चंद्र वरदाई नगर ए ब्लॉक में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। ए ब्लॉक विकास समिति के सचिव डॉ मुकुट बिहारी मंडरावालिया ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न तरह की समस्याएं व्याप्त है। जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो चुका है। क्षेत्र में सीवरेज जाम है देखभाल नहीं हो पा रही ना ही स्ट्रीट लाइटें जलती है नालियां टूटी हुई है जिन का गंदा पानी बहकर खाली प्लाटों में जमा हो जाता है जिससे गंदगी और मच्छर पैदा होने के साथ ही बदबू का प्रकोप बढ़ा हुआ है। एडीए की उदासीनता के चलते क्षेत्र में कटीली झाड़ियां जंगली पेड़ उग गए हैं जिनके चलते जंगली जानवरों का भी निकलना प्रारंभ हो चुका है। बारिश के बाद जमा पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। और इस वक्त कोरोना महामारी चल रही है ऐसे में बीमारी का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका है। लिहाजा एडीए जल्द से जल्द क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved