For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156085667
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

राजस्थान न्यूज़: दो अक्टूबर काे सरकार जन घाेषणा पत्र की उपलब्धियाें का रिपाेर्ट कार्ड पेश करेगी, : माकन

Post Views 11

September 11, 2020

माकन के दौरे में नेताओं की शिकायत, अपनी ही सरकार में नहीं हो पा रहे हैं काम

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को जयपुर संभाग का फीडबैक कार्यक्रम हुआ। जयपुर शहर, देहात अलवर, झुंझूनू व दौसा के विधायकों, पूर्व विधायकों व पीसीसी सदस्यों का फीडबैक लिया गया। हर जिले से करीब 50 लोगों को फीडबैक के लिए बुलाया गया था, जिसमें नेताओं ने इस बात रखी।

फीडबैक बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को सरकार जन घोषणा पत्र की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। माकन ने कहा कि ये संवाद कार्यक्रम दो तरफा है एक तो सरकार की परफॉर्मेंस और दूसरा लीडर्स का फीडबैक।

प्रभारी मंत्री जिलों में जाकर जनसुनवाई करेंगे

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सबके सुझाव मिले हैं। प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे और जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुझाव भी दिया गया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में जिलाध्यक्ष व विधायक भी भाग लें। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों की वीसीआर का मुद्दा भी आया है, कांग्रेस सरकार चाहती किसान को और रियायत मिलनी चाहिए।

बिजली बिलों और डिजायर सिस्टम को लेकर विधायकों ने उठाया मुद्दा

इसके बाद जयपुर ग्रामीण का फीडबैक लिया गया। इसमें पायलट गुट के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की सरकार से नाराजगी साफ दिखी। उन्होंने कहा कि विधायकों का डिजायर सिस्टम बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों की सिफारिश पर काम होने से नहीं पड़ेगी बल्कि नीचे के पदाधिकारियों की डिजायर पर भी काम होने चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved