For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146892413
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

राजस्थान न्यूज़: नशे पर दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई: गुजरात से तेल लेकर पंजाब जा रहा था ट्रक, जोधपुर में 1 लाख नशीली गाेलियां रखी, यहां गिरफ्तार

Post Views 11

September 11, 2020

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अजमेर की सूचना पर बीएसएफ ने बाइपास पर ट्रक चालक पकड़ा

बीएसएफ और नारकाेटिक ब्यूराे की अजमेर की टीम ने बुधवार रात नेशनल हाईवे पर नशे उपयाेग हाेने वाली प्रतिबंधित घटक की 1 लाख 5 हजार 200 गाेलियां बरामद कर ट्रक चालक काे गिरफ्तार किया है। एनसीबी (नारकाेटिक कंट्राेल ब्यूराे) की टीम ने अजमेर में आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह पहली बार है जब बीएसएफ और एनसीबी की टीम ने इस क्षेत्र में नशे के खिलाफ संयुक्त रूप से माेर्चा खाेला है। संयुक्त टीम ने जाेधपुर जिले के बाप तहसील के साेतिना थाना क्षेत्र के गांव मानेवड़ा निवासी 35 वर्षीय अर्जुनराम उर्फ पप्पूराम पुत्र बक्सासिंह काे नशीली गाेलियाें के साथ गिरफ्तार किया है।

बाप तहसील के एक होटल में ट्रक में रखे गए थे थैले, चालक काे 10 हजार रुपए दिए, अबाेहर बाईपास पर देनी थी डिलीवरी

मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी अजमेर काे उनके मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक जाेधपुर हाेते हुए पंजाब जा रहा है। उसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद एनसीबी ने ट्रक के बारे में बीएसएफ की गुप्तचर शाखा श्रीगंगानगर के अधिकारियाें से संपर्क किया। बीएसएफ की जी ब्रांच ने तुरंत एनसीबी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संदिग्ध ट्रक की पहचान करने काे जाल बिछाया।

बीएसएफ जी ब्रांच के अधिकारियाें की दाे टीमें डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र नागल के नेतृत्व में गठित की गईं। एक टीम ने नेतेवाला के पास टाेल प्लाजा पर नाकेबंदी की। दूसरी टीम काे सूरतगढ़ बाईपास पर निगरानी में लगाया गया। बीएसएफ अधिकारियाें ने संदिग्ध ट्रक काे नाथांवाला से कालूवाला के बीच राेड पर गुरुद्वारा के पास रुकवाकर तलाशी ली। इसमें आरोपी के पास ट्रक के कैबिन में छुपाए गए दाे थैले मिले। इनकाे खाेला

ताे इसमें प्रतिबंधित घटक की एक लाख 5 हजार 2 साै गाेलियां मिलीं। आराेपी ट्रक चालक ने बीएसएफ और एनसीबी की हिरासत में पूछताछ में बताया कि उसे उक्त दाेनाें थैले पंजाब के अबाेहर कस्बे में बाईपास पर किसी काे डिलीवर करने थे। ये दाेनाें थैले उसे बाप तहसील में एक

हाेटल में किसी ने अबाेहर पहुंचाने के लिए ट्रक के कैबिन में रखवाए थे। इसके बदले उसे 10 हजार रुपए किराया देना तय हुअा था। यह रकम उसे अबाेहर पहुंचकर थैले डिलीवर करने वाले ने देनी थी। अाराेपी ने पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता था कि थैलाें में क्या है। लेकिन इस बात का अनुमान था कि काेई कीमती सामान ही है। जिसके बदले में 10 हजार रुपए किराया दिया जा रहा है। हालांकि एनसीबी अजमेर अाैर बीएसएफ गुप्तचर शाखा के अधिकारी आरोपी द्वारा दी जा रही जानकारी पर भराेसा नहीं है। आरोपी के बारे में छानबीन जा रही है, ताकि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved