For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119375237
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारतीय एस्ट्रोनॉट का सम्मान:अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी ने स्पेसक्राफ्ट का नाम कल्पना चावला पर रखा,

Post Views 11

September 11, 2020

अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी नार्थरोप ग्रुमैन ने कल्पना चावला के कार्यों को सम्मान देने के लिए अपने सिग्नस कैप्सूल का नाम उन पर रखा

अमेरिका के एक कमर्शियल कार्गो स्पेसक्राफ्ट का नाम भारतीय एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है। अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी नार्थरोप ग्रुमैन ने बुधवार को इसका ऐलान किया। कंपनी ने कहा, हमने नासा की भारतीय मूल की पहली महिला एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला को सम्मान देने के लिए अपने अगले सिग्नस कैप्सूल का नाम एस एस कल्पना चावला रखने का फैसला किया है। उन्होंने 2001 में कोलंबिया स्पेस मिशन के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी। ह्यूमन स्पेस फ्लाइट के क्षेत्र में उनका काम लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा- नार्थरोप ग्रुमैन हर बार अपने स्पेसक्राफ्ट का नाम ऐसे लोगों पर रखता है, जिन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में शानदार काम किया हो। हमें अपने स्पेसक्राफ्ट का नाम कल्पना चावला के नाम पर रखकर गौरव महसूस हो रहा है।

29 सितंबर को लॉन्च होगा कल्पना चावला स्पेसक्राफ्ट

यह स्पेसक्राफ्ट 29 सितंबर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन का नाम एनजी-14 रखा गया है। इसे कंपनी के एंटारेस रॉकेट की मदद से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग वर्जिनिया स्थित नासा के स्पेस सेंटर से होगी। यह दो दिन के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंच जाएगा। इसकी मदद से आईएसएस पर 362 किग्रा सामान पहुंचाया जाएगा।

स्पेस मिशन से लौटते वक्त हुई थी कल्पना की मौत

कल्पना का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई में भारत करने के बाद वह अमेरिका चली गईं थीं। वहां से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री करने के बाद उन्हें नासा में काम करने का मौका मिला। वह नासा के एक मानव मिशन को पूरा कर चुकीं थीं। 2001 में वह दूसरे मिशन से लौटते वक्त नासा का स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया था। इसमें कल्पना चावला समेत स्पेसक्राफ्ट में सवार 6 एस्ट्रोनॉट्स की जान चली गई थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved