For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155806289
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया की जमानत पर फैसला आज; सुशांत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा ईडी नया केस दर्ज कर सकता है

Post Views 11

September 11, 2020

ईडी ड्रग्स केस में शामिल लोगों के बीच पैसों के लेन-देन की जांच कर सकता है

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की जमानत पर फैसला आज आएगा। मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को फैसला रिजर्व रख लिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रिया ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है।

अदालत में रिया के वकील की 3 दलीलें

1. एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था।

2. रिया से पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।

3. रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उनकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई, उन्हें फंसाया जा रहा है।

रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी की 4 दलीलें

1. रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।

2. रिया के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस हैं।

3. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।

4. इस केस में जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा भले ही कम है, लेकिन कीमत 1 लाख 85 हजार 200 रुपए है।

ईडी ड्रग्स केस में पैसों के लेन-देन की जांच कर सकता है
सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा ईडी नया मामला दर्ज कर सकता है। ईडी के एक अफसर का कहना है, नया केस दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। पहले हमने सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जो सुशांत के बैंक खाते से पैसे निकालने से जुड़ा था। जबकि, नया मामला एनसीबी की जांच के नतीजों के आधार पर होगा, क्योंकि ड्रग्स मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। ईडी ड्रग तस्करी और ड्रग खरीद से कमाए गए पैसे का एंगल भी देखेगा


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved