For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168071524
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना से बचना जरूरी, जागरूकता से सब सम्भव

Post Views 51

September 10, 2020

मण्डावर में कोरोना आमुखीकरण आयोजित

कोरोना से बचना जरूरी, जागरूकता से सब सम्भव
मण्डावर में कोरोना आमुखीकरण आयोजित
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भीम पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडावर में  स्वच्छ भारत मिशन के  अंतर्गत सरपंच प्यारी कुमारी रावत, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पारसमल प्रजापति तथा राज्य संदर्भ व्यक्ति मोहन सिंह मनजीत , जिला संदर्भ व्यक्ति राकेश कुमार पाठ के सानिध्य में पांच दिवसीय विशेष आमुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। पांच दिवसीय कार्यशाला में वर्तमान जन प्रतिनिधियों सहित पूर्व जन प्रतिनिधि,  युवा मंडल  से जुड़े हुए नवयुवक, सामाजिक एवं धार्मिक पंच, आंगनवाड़ी कर्मी,  विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक समेत चयनित डेढ़ सौ से अधिक लोगों को कार्यशाला के माध्यम से जागरूक करके क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का आव्हान किया। कार्यशाला में कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमित साबुन से हाथ धोने, मास्क के सही उपयोग सैनिटाइजर के प्रयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। गांव में साफ सफाई के लिए घर से बाहर कचरा नहीं फेंकने तथा सही तरीके से कचरा निस्तारण करने के बारे में बताया गया। गंदे पानी को सडक़ पर बहने से रोकने के लिए हर घर में सोख्ता  खड्डा बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु संदेश दिया। इस अवसर पर  पंचायत सहायक राजेन्द्र सिंह, मेघसिंह, चंदन सिंह, शिक्षक मुरलीधर मालवीय, प्रताप सिंह, रोशन सिंह, जगदीश चंद्र, रीना गावड़िया, वार्डपंच मोहन सिंह, दर्शना देवी, ललिता देवी, सुगना देवी, पुर्व वार्डपंच झमकू देवी, पानी देवी, भंवरी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रूपाराम समेत कई लोग मौजूद थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved