For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156020502
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ

Post Views 41

September 10, 2020

किए जा रहे हैं हल्ला बोल आंदोलन के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के उत्तर और दक्षिण विधायकों के साथ ही

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ

 किए जा रहे हैं हल्ला बोल आंदोलन के तहत 

आज भारतीय जनता पार्टी के उत्तर और दक्षिण विधायकों के साथ ही 

सांसद भागीरथ चौधरी और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कई मुद्दों पर घेरा। कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद मीडिया से रूबरू हुए सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है चाहे किसानो के करजा माफी हो या बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो कांग्रेस सरकार जनता को हर तरह से परेशान कर लूटने के प्रयास में लगी हुई है। 

वहीं उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि इस वक्त सरकार मस्त और जनता त्रस्त है बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर ₹7 95 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है वहीं फ्यूल सरचार्ज और अन्य चार्ज के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में राजस्थान में सबसे ज्यादा सेस बढ़ाकर लोगों का जीना मुहाल कर दिया गया है। 

दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि गहलोत सरकार जनता का गला काटने पर उतारू है इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में इस सरकार को उतार कर देगी। कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या में एकदम बढ़ोतरी हो गई है। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा। बिजली के दरों में यकायक बढ़ोतरी कर दी गई है। लोक डाउन के दौरान भी लोगों से अवैध तरीके से बिजली के बिलों को वसूल करने पर डिस्कॉम आमादा है। गरीब जनता के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है जिसका जवाब जनता चुनाव में जरूर देगी। जिला कलेक्टर के माध्यम से भाजपा के लोगों ने जनता को तत्काल राहत प्रदान करने की अपील की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved