For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155806288
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के

Post Views 41

September 10, 2020

वाइस चांसलर आरपी सिंह और उनके दलाल रणजीत सहित महिपाल को

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के

 वाइस चांसलर आरपी सिंह और उनके दलाल रणजीत सहित महिपाल को 

आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एसीबी कोर्ट में पेश किया। 

जहां से महिपाल जाट और वीसी आर पी सिंह को 24 सितंबर तक जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया। वही दलाल रंजीत को एसीबी ने 5 दिन के रिमांड पर लिया है। एसीबी के जांच अधिकारी पारसमल पवार ने बताया कि इस मामले में कुल 9 आरोपी नामजद है जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों को  आज अदालत में पेश किया गया अभी तक जांच में जो निष्कर्ष निकल कर आया है उसके मुताबिक सभी लोग मिलकर घूस का एक सिंडिकेट चला रहे थे। जिसमें एग्जाम पैनल बनवाने कॉलेज की मान्यता दिलाने सहित अन्य मामलों को लेकर बड़ी घूस ली जाती थी और उसे बांट लिया जाता था। जांच अधिकारी के मुताबिक रंजीत के चार अलग-अलग बैंकों में खाते मिले जिनमें ₹490000 की राशि थी जिसे फ्रीज किया गया है। वही वाइस चांसलर आरपी सिंह के तीन अन्य बैंक खातों में लगभग 19लाख80000 रुपए थे जिन्हें भी सीज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि हाल ही में भीलवाड़ा से एसके बंसल परिवादी द्वारा भी रिपोर्ट दी गई है जिसमें एग्जांम पैनल और कॉलेज की मान्यता के संबंध में पैसों की मांग की गई थी। जांच के दौरान सभी आरोपियों के मोबाइल सर्विलांस रखे गए। इस दौरान कई अहम जानकारियां भी निकलकर सामने आई हैं। बहराल घूस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
 वही आरोपियों के वकील अजय त्रिपाठी ने बताया उनके मुवक्किलो को झूठा फंसाया गया है। जबकि उनके खिलाफ कोई भी साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved