For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169706369
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन आज अजमेर दौरे पर रहे

Post Views 21

September 10, 2020

उन्होंने अजयमेरू आगार, अजमेर आगार और सीबीएस आगार में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राजस्थान रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन आज अजमेर दौरे पर रहे। साथ ही अजमेर बस स्टैंड सहित माखुपुरा स्थित रोडवेज वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए सीएमडी नवीन जैन ने बताया कि आज उनकी कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से भी मीटिंग है जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बस स्टैंड को भी विकसित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कोरोना के बीच दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए उनके परिजन  अस्थि लेकर हरिद्वार जा सके इस दिशा में रोडवेज ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने बताया कि 10,500 दिवंगत परिजनों के कलश हरिद्वार पहुंचाने के लिए 511 बसों द्वारा 21000 लोगों को निशुल्क यात्रा कराई गई। 26 मई से लेकर सितंबर में अब तक यह निशुल्क यात्रा जारी है।  कोरोना के दौरान लोगों को परेशानी ना हो इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से यह कदम उठाए गए। जिसका लोगों ने भरपूर उपयोग भी किया है। नवीन जैन ने बताया कि राजस्थान का मध्य क्षेत्र होने के चलते अजमेर रोडवेज वर्कशॉप को आधुनिक बीएस-4 टाटा बसों के मेंटेनेंस के लिए विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। यह कार्य अगले 4 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बस स्टैंड और वर्कशॉप का निरीक्षण कर कर्मचारियों और अधिकारियों से भी वार्तालाप किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अजयमेरू अजमेर आगार व सी बी एस के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved