For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124881816
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: सीमा विवाद के बीच आज मॉस्को में मिलेंगे भारत और चीन के विदेश मंत्री; 4 महीने में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बातचीत होगी

Post Views 11

September 10, 2020

भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव जारी है, चीनी सैनिक अब पैंगॉन्ग सो लेक में जमा हो रहे हैं

लद्दाख में जारी तनाव के बीच आज मॉस्को में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होगी। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मॉस्को पहुंच चुके हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी यहां मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मीटिंग भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे शुरू होगी।

आरआईसी मीट (रशिया, इंडिया, चाइना) के तहत जयशंकर मॉस्को में है। इस मीटिंग में तीसरा देश रूस है और यहीं इस सालाना मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। पिछले हफ्ते एससीओ देशों के रक्षा मंत्री यहां मौजूद थे।

इस मुलाकात पर नजर रहेगी
लद्दाख में पैंगॉन्ग सो झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद पहाड़ियों पर कब्जा करने की साजिश को पिछले दिनों भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था। बुधवार को जानकारी मिली कि चीन अब उत्तरी इलाके में सैनिक और हथियार जमा कर रहा है। इतना ही नहीं वो यहां कुछ कंस्ट्रक्शन भी कर रहा है। भारतीय सेना चीन की हरकतों पर पैनी नजर रख रही है। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जयशंकर और वांग यी की मुलाकात पर सबकी नजरें रहेंगी। दोनों नेताओं की यह मीटिंग लंच पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग के दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव भी रहेंगे।

हालात बेहद तनावपूर्ण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को चीनी सैनिकों ने मुकपारी इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी। करीब चार दशक बाद इस इलाके में फायरिंग भी हुई थी। यहां अब भी भारतीय और चीनी सैनिक सिर्फ 200 से 300 मीटर की दूरी पर आमने-सामने हैं। इस क्षेत्र में तनाव सबसे ज्यादा है। पैंगॉन्ग सो लेक के उत्तरी इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच सिर्फ 500 मीटर की दूरी है। फिंगर 3 और 4 के इलाके में भी टकराव की आशंका है।

मई के बाद तीसरी बार बातचीत
भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव की शुरुआत मई के पहले हफ्ते में हुई थी। इसके बाद दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह सिर्फ तीसरी बातचीत होगी। 15 जून को हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। हालांकि, उसने इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी थी। 17 जून को वांग यीन ने जयशंकर से फोन पर बातचीत की थी। 23 जून को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयशंकर से संपर्क किया था। अब मॉस्को में दोनों आमने-सामने होंगे।

हालांकि, मई से अब तक दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक चैनल्स और मिलिट्री लेवल पर बातचीत होती रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved