For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167668006
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज को बताया करोना पॉजिटिव

Post Views 11

September 9, 2020

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज को बताया करोना पॉजिटिव

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

कोरोना महामारी के दौरान लोग किस तरह से परेशान हैं। इसकी एक बानगी बीती रात जेएलएन अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में देखने को मिली जब केसरगंज के एक मरीज को उसके परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी कोविड जांच कर उसे कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कर लिया। मरीज के परिजन ने बताया कि रात 9 बजे उन्हें बताया गया कि उनका मरीज कोरोना पॉजिटिव है। इसलिए इसे जेएलएन  अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कराना होगा। रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक अस्पताल प्रशासन ने उस मरीज के बारे में कोई सुध नहीं ली और लगभग 3:30 बजे एंबुलेंस के जरिए मरीज को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कराया गया। इस दौरान मरीज के पेसमेकर लगा हुआ था जिसके लिए अस्पताल प्रशासन ने मरीज के परिजनों से एक फॉर्म भरवाया जिसमें बताया गया कि पेसमेकर की कीमत डेढ़ लाख रुपये है यदि खो गया या इधर-उधर हुआ तो आपको डेढ़ लाख रुपए जमा कराने होंगे। मरीज के परिजनों द्वारा फॉर्म भरने के बाद मरीज को संक्रमित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। परिजन बताते हैं कि उनका पेशेंट पूरी तरह से स्वस्थ था हार्ट की प्रॉब्लम थी लेकिन मोबाइल पर बात कर रहा था। लेकिन अब उनका मरीज इस दुनिया में नहीं है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते 40 वर्षीय उनके घर के सदस्य की मृत्यु अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण हुई है। परिजनों का कहना है कि अब वे  अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मानस भी बना रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved