For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155850285
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के एक गांव में दो हजार लोगों पर सिर्फ एक कुआं, हर परिवार को 3 घड़े पानी मिलता है; गांव के लड़कों की शादी में भी पानी रुकावट

Post Views 91

September 9, 2020

हीरा का बाड़िया में दाे हजार लाेगों के लिए एक कुई...हर परिवार काे 3 घड़े पानी ही मिलता है

एक तरफ लोग कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ इसके बाद बेरोजगारी जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। इन समस्याओं के अलावा राजस्थान के एक कस्बे में बसे लोगों को पीने के पानी जैसी आधारभूत सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। राजसमंद जिले के हीरा का बड़िया गांव में करीब दो हजार लोग रहते हैं।

हीरा का बड़िया गांव आखिरी छाेर पर पहाड़ियाें में बसा है। यहां के हर व्यक्ति की सुबह दिनभर के पानी की चिंता में शुरू हाेती है। इसी चिंता में रात की नींद उड़ी रहती है। ऐसा काेई साल-दाे साल से नहीं। बरसाें से है। मानसून के दिन हैं इसलिए राहत सिर्फ इतनी है कि 50 फीट गहराई की बजाय कुई में पानी ऊपर 10-15 फीट पर आ गया है।

गांव के युवा कुए में अंदर उतरकर सीढ़ीनुमा पत्थराें पर खड़े रहकर रस्सी से बंधे केन, बाल्टियाें में पानी भरते हैं।
बच्चे-बुजुर्ग, महिला-पुरुष सभी के दिन की शुरुआत पीने के पानी का इंतजाम कर लेने से हाेती है। कुए पर भीड़ खूब हाे जाती है। कुछ युवा कुए में अंदर उतरकर सीढ़ीनुमा पत्थराें पर खड़े रहकर रस्सी से बंधे केन, बाल्टियाें में पानी भरते हैं, जाे महिलाएं व बच्चे रस्साें से ऊपर खींचते हैं।

ऐसा इसलिए कि काम कुछ जल्दी हाे जाए। पूरे साल एकमात्र कुई ही सहारा है। जहां दाे-दो घंटे में नंबर आता है। पानी की राशनिंग की हुई है। एक परिवार काे गर्मी में दो-तीन घड़े ही पानी मिलता है।

आठ हैंडपंप, किसी का पानी पीने लायक नहीं: लाेगाें ने बताया कि दाेनाें जिलाें के आखिरी छाेर पर हाेने से सरकारी याेजनाएं या सुविधाएं पहुंच नहीं पाती। पानी सबसे बड़ी समस्या है। युवक-युवतियाें की शादी-सगाई में भी परेशानी होती है। शंकरलाल भाट ने बताया कि हाईवे 158 से सटा हाेने के बावजूद नल नहीं देखे। गर्मी में 300-500 रुपए में टैंकर मंगवाते हैं, जिनका पानी घर में बने टांकों में भरकर रखते हैं। गांव में 8-10 हैंडपंप हैं। इनका पानी पीने योग्य नहीं है।

विधायक काेष से टंकी स्वीकृत, बनने का इंतजार: चतरसिंह रावत ने बताया कि मीठा पानी हाेने से किसी वक्त रियासत के गोविंदसिंह राठौड़ भी इस कुई से पानी राजमहल ले जाते थे। जब सन 2012 में अकाल पड़ा तब दूर-दूर से लाेग वाहनाें से आकर इस कुए का पानी ले जाते थे। सरपंच लक्ष्मणसिंह रावत का कहना है कि भीम विधायक से बात कर टंकी स्वीकृत करवा दी गई है। यह जल्द ही बन जाएगी। इसके बाद घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved