For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155867494
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: कंपनी ने कहा- ट्रायल रोकना कोई नई बात नहीं, मरीज की बीमारी का तेजी से रिव्यू कर रहे हैं

Post Views 11

September 9, 2020

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एस्ट्राजेनेका तीसरे यानी आखिरी फेज का ट्रायल कर रही

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बना रही लंदन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका को क्लीनिकल ट्रायल रोकनी पड़ी है। ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति के बीमार होने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने इसे रुटीन एक्शन बताया है। साथ ही कहा कि मरीज में बीमारी की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है।

ट्रायल में ज्यादा देरी नहीं हो, इसका ध्यान रख रहे
एस्ट्राजेनेका का कहना है, "ट्रायल के बीच किसी वॉलंटियर में समझ नहीं आने वाली बीमारी (अनएक्सप्लेन्ड इलनेस) सामने आती है तो, ट्रायल रोक देते हैं। बड़े ट्रायल्स में कभी-कभी ऐसा होता है, लेकिन इसका रिव्यू जरूर करना चाहिए। हम तेजी से इस काम को कर रहे हैं, ताकि ट्रायल की टाइमलाइन पर ज्यादा असर नहीं पड़े।"

9 कंपनियों के ट्रायल तीसरे फेज में हैं
एस्ट्राजेनेका ने तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 30 हजार वॉलंटियर्स के रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से शुरू किए थे। एस्ट्राजेनेका उन 9 कंपनियों में से एक है जिनके वैक्सीन के ट्रायल तीसरे यानी आखिरी फेज में हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved